फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: लगातार तीन हार के बाद कप्तान जडेजा को आई धोनी की याद, कहा- भाग्यशाली हैं कि टीम में माही हैं

Tue, 05 Apr 2022 05:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मौजूदा चैंपियन चेन्नई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक अपने तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के 26 मार्च को शुरू होने से पहले धोनी ने जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी लेकिन मैदान पर फैसलों में अब भी उनकी भूमिका अहम होती है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविंद्र जडेजा अपने कप्तानी कार्यकाल के शुरू में ही इस पद से जुड़े दबाव को महसूस करने लगे हैं, लेकिन उन्हें खुशी है कि दबाव की परिस्थितियों को झेलने में मदद करने में उनका साथ देने के लिए महेंद्र सिंह धोनी जैसा शांतचित खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में है।
विज्ञापन


मौजूदा चैंपियन चेन्नई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अभी तक अपने तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के 26 मार्च को शुरू होने से पहले धोनी ने जडेजा को कप्तानी सौंप दी थी लेकिन मैदान पर फैसलों में अब भी उनकी भूमिका अहम होती है। यही वजह है कि दुनिया में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक जडेजा सीमा रेखा के करीब भी क्षेत्ररक्षण के लिए चले जाते हैं।

धोनी और जडेजा - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में ऐसा लगा कि आखिरी ओवरों में धोनी ही फैसला कर रहे थे। उन्होंने ही शिवम दुबे को 19वां ओवर सौंपा था। जडेजा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को अपनी टीम की 54 रन की हार के बाद कहा, ‘नहीं, वह मैच (लखनऊ के खिलाफ) बड़े स्कोर वाला था और डीप मिडविकेट पर कैच लेने का मौका बन सकता था और ऐसे में हमें लगा कि हमारे अच्छे क्षेत्ररक्षक को वहां होना चाहिए। इसलिए मैं गेंदबाजों से अधिक संवाद स्थापित करने की स्थिति में नहीं था।’

जडेजा ने कहा, ‘माही भाई सुझाव देते हैं जो कि अच्छा है। उन्हें बहुत अनुभव है और हमें सलाह के लिए किसी और की तरफ देखने की जरूरत नहीं है। वह दिग्गज हैं तथा इतने वर्षों से कप्तानी करते रहे हैं। इस तरह का अनुभव केवल हमारी टीम में है, इसलिए हम भाग्यशाली हैं कि हमें उनकी सलाह मिलती है।’
विज्ञापन

रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी - फोटो : social media
जडेजा के कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत निराशाजनक रही लेकिन उन्होंने कहा कि जब उन्हें नई भूमिका के बारे में बताया गया तो वे टीम की अगुवाई करने के लिए मानसिक रूप से तैयार थे। इस ऑलराउंडर ने कहा, ‘मुझे कुछ महीने पहले बता दिया गया था और तभी से मैं कप्तानी करने के लिये तैयार था। मैं मानसिक रूप से भी अगुवाई करने के लिए तैयार था। मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं था।’

चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा लेकिन जडेजा को विश्वास है कि एक जीत से चार बार के चैंपियन के लिए चीजें बदल जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘टी20 में लय हासिल करने के लिए केवल एक मैच की जरूरत पड़ती है और उसके बाद जीत की लय बन जाती है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें