फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs RCB: आज राजस्थान और बैंगलोर आमने-सामने, संजू की नजर जीत की हैट्रिक पर, आरसीबी के सामने युजवेंद्र चहल की चुनौती

Tue, 05 Apr 2022 03:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राजस्थान की टीम में बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं, लेकिन अच्छे ऑलराउंडर की कमी है। वहीं, बैंगलोर के लिए पारी की शुरुआत कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत कर रहे हैं। डुप्लेसिस अच्छी लय में हैं, लेकिन रावत को अपना प्रदर्शन बेहतर करना होगा। 
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने पहले दोनों मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स टीम आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले मैच में जीत की हैट्रिक पूरी करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 23 रन से मात दी थी।
विज्ञापन


वहीं, फाफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली आरसीबी अपना पहला मैच गंवाने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स पर तीन विकेट से करीबी जीत हासिल की थी। वानखेड़े स्टेडियम की पिच से शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही है और दोनों टीम इसका फायदा उठाना चाहेंगी।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
जोस बटलर शानदार फॉर्म में चल रहे
राजस्थान की तरफ से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं । उन्होंने शनिवार को मुंबई के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। हालांकि उन्हें यशस्वी और देवदत्त पडिक्कल से सहयोग की जरूरत पड़ेगी। पहले मैच में अर्धशतक लगाने के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन मुंबई के खिलाफ अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे।

सैमसन अपने नेतृत्व करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। वहीं वेस्टइंडीज के बल्लेबाज हेतमायर ने पहले दोनों मैचों में ताबड़तोड़ रन जुटाए। ये पांचों बल्लेबाज आरसीबी के गेंदबाजों के लिये मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि स्पिनर अश्विन और चहल के आठ ओवर बेहद महत्वपूर्ण होंगे।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला
आरसीबी के लिए बल्लेबाजी चिंता का विषय 
आरसीबी की गेंदबाजी की अगुवाई श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा कर रहे हैं। उनके अलावा डेविड विली, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज को भी पिछले मैच की तरह अच्छा प्रदर्शन करना होगा। आरसीबी को अगर राजस्थान के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना है तो डेथ ओवरों के विशेषज्ञ हर्षल पटेल को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

आरसीबी के लिए गेंदबाजी से अधिक बल्लेबाजी चिंता का विषय है। सलामी बल्लेबाज अनुज रावत निरंतरता नहीं दिखा पा रहे हैं, जबकि डुप्लेसी को फिर से बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत होगी। वहीं कोहली भी अपने शानदार फार्म को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान की संभावित टीम
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडीक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी। 

बैंगलोर की संभावित टीम 
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, डेविड विली, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला
चहल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम
आज का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला बैंगलोर के बल्लेबाजों और राजस्थान के स्पिनर युजवेंद्र चहल के बीच देखने को मिलेगा। चहल इससे पहले आठ सीजन बैंगलोर में गुजार चुके हैं। वह वहां के स्ट्राइक गेंदबाज थे। हालांकि, इस सीजन से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया और मेगा ऑक्शन में राजस्थान ने उन्हें खरीदा। चहल से फ्रेंचाइजी के मालिकों से सैलरी को लेकर अनबन की भी खबर सामने आई थी। ऐसे में आज चहल और बैंगलोर टीम के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें