फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: शाकिब अल हसन से लेकर ईशांत शर्मा तक, पिछले साल नहीं बिकने वाले ये खिलाड़ी फिर आजमाएंगे किस्मत

Thu, 15 Dec 2022 04:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। इसके लिए 405 खिलाड़ियों की सूची तैयार हो गई है। नीलामी में शामिल होने के लिए दुनिया भर से 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन और ईशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। इसके लिए 405 खिलाड़ियों की सूची तैयार हो गई है। नीलामी में शामिल होने के लिए दुनिया भर से 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से पहले 369 के नाम चुने गए थे। बाद में फ्रेंचाइजियों के अनुरोध पर 36 नाम और जोड़े गए। 10 टीमों के पास कुल 87 जगह खाली हैं। इस बार नीलामी में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी दिखाई देंगे जो पिछली बार नहीं बिके थे। वह अपनी किस्मत फिर से आजमाएंगे।
विज्ञापन


पिछले साल नहीं बिकने वाले भारतीय खिलाड़ियों में ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा आईपीएल के दो बड़े क्रिकेटर थे। दोनों ने इस बार भी अपना नाम दिया है। इस बार दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस को कम कर ली है। अमित और ईशांत ने अपनी बेस प्राइस पिछली नीलामी में डेढ़ करोड़ रुपये रखी थी। इस बार दोनों का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। 

राइली रूसो और क्रिस लिन ने बेस प्राइस में बढ़ोतरी की
विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन, इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद और बल्लेबाड डेविड मलान, ऑस्ट्रेलिया के ओपनर क्रिस लिन, दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज राइली रूसो और बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को पिछले साल किसी ने नहीं खरीदा था। 
विज्ञापन


शाकिब, लिटन, मलान और आदिल ने पिछले साल के अपने बेस प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, राइली रूसो और क्रिस लिन ने बेस प्राइस में बढ़ोतरी की है।

पिछले साल नहीं बिकने वाले दिग्गज विदेशी खिलाड़ी
खिलाड़ी देश पिछली सीजन में बेस प्राइस मौजूदा सीजन में बेस प्राइस
शाकिब अल हसन बांग्लादेश दो करोड़ रुपये दो करोड़ रुपये
आदिल राशिद इंग्लैंड दो करोड़ रुपये दो करोड़ रुपये
डेविड मलान इंग्लैंड डेढ़ करोड़ रुपये डेढ़ करोड़ रुपये
क्रिस लिन ऑस्ट्रेलिया डेढ़ करोड़ रुपये दो करोड़ रुपये
राइली रूसो दक्षिण अफ्रीका एक करोड़ रुपये दो करोड़ रुपये
लिटन दास बांग्लादेश 50 लाख रुपये 50 लाख रुपये

एसोसिएट देशों के भी चार खिलाड़ी चुने गए
405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय और 132 विदेशी हैं। आईसीसी के एसोसिएट देशों से चार खिलाड़ियों के नाम चुने गए हैं। एसोसिएट देशों के चार खिलाड़ियों के अलावा 119 कैप्ड और 282 अनकैप्ड क्रिकेटरों पर नीलामी में बोली लगेगी। फ्रेंचाइजियों के पास खाली बचे 87 जगहों में 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें