फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunrisers Hyderabad: हैदराबाद में ओपनिंग और मध्यक्रम की समस्या खत्म, अब फिनिशर की कमी, देखिए कैसी है विलियमसन की टीम?

Mon, 14 Feb 2022 12:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले हैदराबाद ने केन विलियमसन, उमरान मलिक और अब्दुल समद को रिटेन किया था। इसके बाद इस टीम ने निकोलस पूरन, वाशिंगटन सुंदर और राहुल त्रिपाठी को खरीदा। 
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी एक बार फिर चिंता का विषय रहेगी। इस टीम में एडेन मार्करम, निकोलस पूरन और केन विलियमसन जैसे बल्लेबाज हैं, लेकिन भारतीय बल्लेबाज की कमी हैदराबाद को खलेगी। हैदराबाद पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन, तेज गेंदबाज उमरान मलिक और ऑलराउंडर अब्दुल समद को रिटेन किया था। इसके बाद नीलामी में निकोलस पूरन, वाशिंगटन सुंदर और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। यह टीम अपने खिलाड़ियों पर दिल खोलकर पैसा खर्च करती है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। हैदराबाद की टीम ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था।
विज्ञापन


हैदराबाद की टीम में शुरुआती बल्लेबाज और गेंदबाज काफी बेहतर हैं, लेकिन कोई अच्छा फिनिशर नहीं है। इसी वजह से हैदराबाद को करीबी मैचों में हार का सामना करना पड़ सकता है। 

कुल खिलाड़ी- 23
विदेशी खिलाड़ी- 8
पर्स में बची राशि- 10 लाख

हैदराबाद की टीम में शामिल खिलाड़ी
खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस रोल
केन विलियमसन  रिटेन 14 करोड़  बल्लेबाज
अब्दुल समद रिटेन 4 करोड़ ऑलराउंडर
उमरान मलिक रिटेन 4 करोड़ तेज गेंदबाज
वॉशिंगटन सुंदर 1.50 करोड़ 8.75 करोड़  ऑलराउंडर
निकोलस पूरन 1.50 करोड़ 10.75 करोड़ विकेटकीपर
टी नटराजन 1 करोड़ 4 करोड़ तेज गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार 2 करोड़ 4.2 करोड़ तेज गेंदबाज
प्रियम गर्ग 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
राहुल त्रिपाठी 40 लाख 8.50 करोड़ बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा 20 लाख 6.50 करोड़ ऑलराउंडर
कार्तिक त्यागी 20 लाख 4 करोड़ तेज गेंदबाज
श्रेयस गोपाल 20 लाख 75 लाख स्पिन गेंदबाज
जगदीश सुचित 20 लाख 20 लाख स्पिन गेंदबाज
एडेन मार्करम 1 करोड़ 2.60 करोड़ बल्लेबाज
मार्को जैन्सन 50 लाख 4.20 करोड़ तेज गेंदबाज
रोमारियो शेफर्ड 75 लाख 7.75 करोड़ ऑलराउंडर
सीन एबोट 75 लाख 2.4 करोड़ तेज गेंदबाज
आर समर्थ 20 लाख 20 लाख बल्लेबाज
शशांक सिंह 20 लाख 20 लाख ऑलराउंडर
सौरभ दुबे 20 लाख 20 लाख ऑलराउंडर
विष्णु विनोद 20 लाख 50 लाख विकेटकीपर
ग्लेन फिलिप्स 1.5 करोड़ 1.5 करोड़ बल्लेबाज
फजलहक फरूखी 50 लाख 50 लाख तेज गेंदबाज
विज्ञापन

हैदराबाद की संभावित टीम
एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, श्रेयस गोपाल, टी नटराजन, उमरान मलिक।

आईपीएल में कैसा रहा है हैदराबाद का सफर
हैदराबाद की टीम 2013 में आईपीएल में शामिल हुई थी। इसके बाद से इस टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। साल 2016 में खिताब जीतने के अलावा यह टीम 2018 में भी फाइनल में पहुंची थी। हैदराबाद ने कुल नौ आईपीएल में भाग लिया है और छह बार प्लेऑफ में पहुंची है। दो फाइनल खेले हैं और तीन बार चौथे स्थान पर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें