फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Titans: खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है गुजरात, हार्दिक से लेकर मिलर और शमी जैसे धुरंधर टीम में शामिल

Mon, 14 Feb 2022 12:53 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात की टीम हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को अपने साथ जोड़ चुकी है। गुजरात मेगा ऑक्शन में कई बड़े नामों को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। 
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी गुजरात टाइटंस की टीम खिताब की प्रबल दावेदारी पेश कर रही है। इस टीम में शानदार खिलाड़ियों की भरमार है। कप्तान हार्दिक से लेकर राशिद खान, मोहम्मद शमी और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। गुजरात पहले ही भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अफगानिस्तान के करिश्माई लेग स्पिनर राशिद खान और युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद इस टीम ने लोकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों को खरीदा।
विज्ञापन


 गुजरात की टीम पहली बार आईपीएल ऑक्शन में शामिल हुई थी। ऑक्शन के दौरान गुजरात की टीम में अनुभव की कमी साफ दिखी। इस टीम ने लंबे समय तक कोई विकेटकीपर नहीं खरीदा था। अंत में ऋद्धिमान साहा और सैम बिलिंग्स जैसे बल्लेबाजों को खरीदा।   

कुल खिलाड़ी- 23
विदेशी खिलाड़ी- 8
पर्स में बची राशि- 15 लाख

गुजरात की टीम में शामिल खिलाड़ी  
खिलाड़ी बेस प्राइस सोल्ड प्राइस रोल
हार्दिक पांड्या     ड्रॉफ्ट 15 करोड़  ऑलराउंडर
राशिद खान ड्रॉफ्ट 15 करोड़  स्पिन गेंदबाज
शुभमन गिल ड्रॉफ्ट 8 करोड़  बल्लेबाज
मोहम्मद शमी 2 करोड़ 6.25 करोड़  गेंदबाज
जेसन रॉय 2 करोड़ 2 करोड़ बल्लेबाज
लोकी फर्ग्यूसन 2 करोड़ 10 करोड़ तेज गेंदबाज
राहुल तेवतिया 40 लाख 9 करोड़ ऑलराउंडर
अभिनव मनोहर 20 लाख 2.60 करोड़ बल्लेबाज
आर साई किशोर 20 लाख 3 करोड़ स्पिन गेंदबाज
नूर अहमद 30 लाख 30 लाख स्पिन गेंदबाज
डोमिनिक ड्रेक्स 75 लाख 1.10 करोड़ ऑलराउंडर
जयंत यादव 1 करोड़ 1.17 करोड़ ऑलराउंडर
विजय शंकर 50 लाख 1.14 करोड़ ऑलराउंडर
दर्शन नालकंडे 20 लाख 20 लाख तेज गेंदबाज
यश दयाल 20 लाख 3.2 करोड़ तेज गेंदबाज
अल्जारी जोशेफ 75 लाख 2.4 करोड़ तेज गेंदबाज
प्रदीप सांगवान 20 लाख 20 लाख तेज गेंदबाज
डेविड मिलर 1 करोड़ 3 करोड़ बल्लेबाज
ऋद्धिमान साहा 1 करोड़ 1.9 करोड़ विकेटकीपर
मैथ्यू वेड 2 करोड़ 2.4 करोड़ विकेटकीपर 
गुरकीरत सिंह 50 लाख 50 लाख ऑलराउंडर
वरुण एरोन 50 लाख 50 लाख तेज गेंदबाज
विज्ञापन

गुजरात की संभावित प्लेइंग-11
शुभमन गिल, जेसन रॉय, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद शमी, लोकी फर्ग्यूसन।

आईपीएल की दूसरी सबसे महंगी टीम है गुजरात
गुजरात टाइटंस आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे महंगी टीम है। अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल्स ने 5625 करोड़ में खरीदा था। वहीं लखनऊ आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी है। आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये में लखनऊ की फ्रेंचाइजी को खरीदा था। इससे पहले मुंबई आईपीएल की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी, जिसकी कीमत 839 करोड़ थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें