फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: रातों रात करोड़पति हुए ये गुमनाम खिलाड़ी, नीलामी में जमकर बरसा पैसा

Fri, 20 Dec 2019 08:17 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल नीलामी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता में गुरुवार को हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 की नीलामी में इन युवा खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई। फ्रेंचाइजियों ने इन युवाओं पर जमकर पैसे बरसाए। नीलामी से पहले इन युवा खिलाड़ियों पर दुनिया की निगाहें थी कि आईपीएल 13 की ऑक्शन में फ्रेंचाइजी कितने की बोली लगाएंगी। ऐसे में आइए जानते हैं वो पांच युवा खिलाड़ी, जिनपर लगी करोड़ों की बोली...
 
विज्ञापन

2 of 6
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : twitter
वरुण चक्रवर्ती 
पिछली बार 8.40 करोड़ रुपये में बिकने वाले वरुण चक्रवर्ती को इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 करोड़ में खरीदा। सात अलग-अलग तरह की गेंद फेंकने में माहिर वरुण को पंजाब ने इस बार अपनी टीम से रीलिज कर दिया था, जिसके बाद केकेआर ने उन्हें बतौर पीयूष चावला के रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया
विज्ञापन

3 of 6
यशस्वी जायसवाल - फोटो : social media
यशस्वी जायसवाल
मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 2 करोड़ 40 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। 17 साल के यशस्वी जायसवाल इस साल विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मुंबई की ओर से खेलते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार दोहरा शतक जड़ा था। वह दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सीजन में तीन शतक और एक अर्धशतक से 112.80 की औसत से रन बनाए। उन्हें भारत की अंडर -19 वर्ल्ड की टीम में चुना गया है। 

4 of 6
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
प्रियम गर्ग 
भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए कप्तान प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा। इनका बेस प्राइस 20 लाख था। प्रियम ने 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन कर 10 मैचों में 814 रन बनाते हुए सभी को प्रभावित किया था। वे अभी तक 12 फर्स्ट क्लास मैचों में 65 से ज्यादा की औसत से 867 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
विराट सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विराट सिंह 
20 लाख बेस प्राइस वाले विराट सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा। विराट ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। बाए हाथ के इस बल्लेबाज ने 10 पारियों में तीन अर्धशतक की मदद से 343 रन बनाए। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 142.32 का था। महेंद्र सिंह धोनी को अपना हीरो मानने वाले विराट ने देवधर इंडिया सी के लिए खेलते हुए इंडिया भी के खिलाफ 96 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : ipl
रवि बिश्नोई
भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को 2 करोड़ रुपये में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने पाले में किया। लेग स्पिनर के ऊपर टीम के डायरेक्टर अनिल कुंबले ने विश्वास जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें