फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैट कमिंस बने IPL 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी, नहीं तोड़ पाए युवी का रिकॉर्ड

Fri, 20 Dec 2019 08:16 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pat cummins
कोलकाता में आईपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। आईपीएल 2020 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने बड़ा दांव लगाते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस पर पैसों की बारिश कर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
विज्ञापन

2 of 5
kkr - फोटो : pti
केकेआर ने कमिंस पर 15 करोड़ 50 लाख की बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। कमिंस तीन साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। अब तक खेले 16 मैचों में वह 17 विकेट ले चुके हैं। कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। इस लीग में सबसे महंगा बिकने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ में खरीदा था।
विज्ञापन

3 of 5
pat cummins
पैट कमिंस की बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। केकेआर ने आईपीएल 2020 के ऑक्शन में कमिंस के रूप में अपना दूसरा खिलाड़ी खरीदा। केकेआर के पहले खिलाड़ी इयोन मॉर्गन बने, जो पांच करोड़ 25 लाख रुपये में टीम में शामिल हुए। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया। स्टोक्स को 14.50 करोड़ में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने खरीदा था।

4 of 5
pat cummins
कमिंस ने 25 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 32 विकेट चटकाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उनका वेस्ट प्रदर्शन 3/15 रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pat cummins
कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से ही कमिंस ने 2014 में आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें चार करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था। 2018 में वह पांच करोड़ 40 लाख में मुंबई इंडियंस के खेमे में चले गए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें