फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर चला गंभीर का बल्ला, जीता KKR और SRH को नहीं मिली जीत

Mon, 18 Apr 2016 12:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर
विज्ञापन
आईपीएल-9 में पहली जीत की आस लगाए सनराइजर्स हैदराबाद को अपने घर में भी जीत नहीं मिली और उसे कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों 10 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हार मिली।  
विज्ञापन


हैदराबाद में खेले गए मैच में कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और डेविड वार्नर की टीम को उसके ही घर में 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन पर रोक दिया। उसके लिए इयोन मोर्गन ने 51 रनों की बड़ी पारी खेली।

143 रनों के जवाब में कोलकाता ने बेहद आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। हैदराबाद के गेंदबाज रॉबिन उथप्पा (38) और गौतम गंभीर (नाबाद 90) की सलामी जोड़ी को तोड़ने की काफी कोशिश की और सफलता 13वें ओवर में मिली लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आशीष रेड्डी ने उथप्पा को पगबाधा कराकर 92 रन पर यह साझेदारी तोड़ दी। इसके बाद आंद्रे रसेल (2) को मुस्ताफिजुर रहमान ने बोल्ड कर दिया। दूसरी ओर गंभीर ने एक और फिफ्टी लगाते हुए 90 रनों की अविजित पारी खेली। गंभीर की यह 28वीं अर्धशतकीय पारी है।
विज्ञापन


सनराइजर्स को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 45 रनों की हार का सामना करना पड़ा था। बंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और शेन वाटसन ने सनराइजर्स के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर बल्ला चलाया था। दो बार की चैंपियन केकेआर ने दिल्ली के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत जीत से की थी लेकिन मुंबई के खिलाफ उन्होंने पिछला मैच गंवा दिया था।
विज्ञापन

इयोन मोर्गन ने फिफ्टी ठोंककर मेजबान टीम की बचाई थी लाज

गौतम गंभीर
इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद दूसरी ही गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद टीम को शानदार जीवनदान मिला और वह भी कप्तान डेविड वार्नर के रूप में, जो मोर्ने मोर्कल की गेंद को हवा में खेल बैठे और पीयूष चावला ने कुछ प्रयास के बाद लपक लिया था। यह गेंद नोबॉल निकल गई और वार्नर का विकेट बच गया।

लेकिन इसका फायदा टीम को मिलता नहीं दिखा क्योंकि तीसरे ओवर में शिखर धवन (6) तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद उमेश यादव ने अगले ओवर में वार्नर को वापस भेज दिया। वार्नर 13 रन बनाकर चलते बने। फिर उमेश ने मोएसिस हेनरिक (6) को भी चलता कर दिया।

झटकों के बीच इयोन मोर्गन ने मोर्चा संभाला और नमन ओझा के साथ पांचवें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ हद तक सम्मान दिलाया। मोर्गन (51) फिफ्टी लगाने के बाद आउट हो गए। ओझा ने 37 रनों का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि मोर्ने मोर्कल को 2 सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें