फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के लिए 'करो या मरो', हारी तो टीम आईपीएल से हो जाएगी बाहर

Sat, 21 May 2016 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोहित शर्मा
विज्ञापन
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ‘करो या मरो’ मुकाबले में आईपीएल-9 के तहत शनिवार को गुजरात लायंस से भिड़ेगी। मुंबई के लिए यह मुकाबला इसलिए अहम है क्योंकि यदि वह गुजरात को हराने में यहां सफल हो जाती है तो वह प्लेऑफ की होड़ में बनी रहेगी।
विज्ञापन


रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई के 13 मैचों से 14 अंक हैं। उधर, कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने के नजदीक है।

गुजरात के 13 मैचों से 16 अंक हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। यदि गुजरात टीम इस मुकाबले को जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में पहुंचने के साथ-साथ शीर्ष दो में बनी रहेगी। जिससे उसे फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे।

सुरेश रैना की कप्तानी वाली गुजरात को यदि इस मुकाबले में हार मिलती है तो उसकी स्थिति नाजुक हो जाएगी क्योंकि उसका नेट रनरेट माइनस 0.479 है जो प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना रखने वाली टीमों में सबसे खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे और पंजाब में जीत से विदाई की जंग

प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम शनिवार को आमने-सामने होंगी। दोनों के सामने एक ही मकसद होगा कि आईपीएल-9 से टीम की विदाई जीत से हो।

सुपरजाइंट्स की टीम पिछले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को हराने में सफल रही थी जबकि पंजाब की टीम पिछले दो मैचों में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद से हार चुकी है। वैसे पंजाब को पिछली जीत इसी मैदान पर मिली थी जब उन्होंने मुंबई इंडियंस को पराजित किया था।

पिछले सभी संस्करणों में धोनी की कप्तानी का डंका बजता रहा है लेकिन इस बार नई टीम से वो कोई जादू नहीं दिखा पाए और उन्हें लीग चरण में ही बाहर होना पड़ रहा है लेकिन यह भी सच है कि पहले कप्तान धोनी को अपने टीम के खिलाड़ियों की चोटों को लेकर बड़ा संकट भी नहीं झेलना पड़ा था। केविन पीटरसन, फाफ डू प्लेसिस, स्टीवन स्मिथ और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट के बीच चोटिल हो गए।

दूसरी ओर, पंजाब के लिए न तो कप्तानी में बदलाव और न ही विदेशी खिलाड़ियों का बाद में शामिल होना ही ज्यादा कारगर साबित हुआ। टीम के प्रमुख स्टार डेविड मिलर का न चल पाना भी टीम के लिए बड़ा नुकसानदेह रहा। ग्लेन मैक्सवेल और शान मार्श की चोट से समस्या और बढ़ी। शनिवार को जब दोनों टीमें इस सीजन के अपने अंतिम मैच में उतरेगी तो उन्हें पता है कि खोने को कुछ नहीं है लेकिन जीत एक सांत्वना जरूर दे सकती है।

संभावित टीमें : किंग्स इलेवन पंजाब: मुरली विजय (कप्तान), हाशिम अमला, डेविड मिलर, ऋदिमान साहा, गुरकीरत मान, अक्षर पटेल, मार्क्स स्टोइनिस, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, अनुरीत सिंह, मनन वोहरा, शरदुल ठाकुर, निखिल नाइक, मिचेल जानसन, केसी करियप्पा, फरहान बेहरदीन, अरमान जाफर, केल एबोट, प्रदीप साहू, स्वप्निल सिंह और मिचेल जानसन।

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स: एम एस धोनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, उस्मान ख्वाजा, जार्ज बैली, रविचंद्रन अश्विन, सौरभ तिवारी, तिषारा परेरा, रजत भाटिया, एडम जांपा, अशोक डिंडा, आर पी सिंह, मुरुगन अश्विन, बाबा अपराजित, अंकित शर्मा, अंकुश बैंस, दीपक चाहर, स्काट बोलैंड, पीटर हैंडसकाम्ब, जसकरण सिंह, एल्बी मोर्केल, ईश्वर पांडेय, इरफान पठान और इशांत शर्मा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें