फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को जीत के साथ दुआ की भी जरूरत

Wed, 15 May 2013 11:21 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने प्लेऑफ तक पहुंचने की अपनी आखिरी उम्मीद को जिंदा रखने के लिए संघर्ष करेगी।
विज्ञापन


पंजाब ने अपना पिछला मैच रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को सात विकेट से हराकर जीता था जिससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की धूमिल होती उम्मीदें एकबार फिर जिंदा हो गईं।

टीम के पास इस समय 14 मैचों में छह जीत से 12 अंक हैं और इसलिए उसे अगले दोनों मैच जीतना हर हाल में जरूरी है। जीत के साथ ही उसे बंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के हार की भी दुआ करनी होगी क्योंकि अगर ये दोनों टीमें जीतने में कामयाब रहती हैं तो फिर पंजाब की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन


पंजाब को इस मैच में एक बार कप्तान एडम गिलक्रिस्ट से धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी जिन्होंने बंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में 85 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा डेविड मिलर, अजहर महमूद, शॉन मार्श, आलराउंडर मनदीप सिंह के साथ ही प्रवीण कुमार, परविंदर अवाना और पीयूष चावला टीम को एक और जीत दिलाने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहेंगे।

दूसरी ओर दिल्ली ने अपना पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से गंवाया था और यह उसकी 11वीं हार थी। टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं है लेकिन टूर्नामेंट से सुखद विदाई के लिए वह पंजाब को झटका जरूर दे सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें