फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2027: धोनी होंगे रिटेन या सीएसके करेगी रिलीज? पूर्व कप्तान के भविष्य पर मिलेगा संकेत; लिस्ट का इंतजार

Tue, 17 Nov 2026 12:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2027 के लिए होने वाली नीलामी से पहले आज सभी टीमों को रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है। सबसे ज्यादा नजर इस बात पर रहेगी कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर क्या फैसला लेती है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के अगले सीजन के लिए मंगलवार का दिन बेहद अहम है। लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजियों को आज शाम तक आईपीएल 2027 के लिए अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी करनी है। यह दिन सीएसके और टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद अहम है। आईपीएल 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी और किन खिलाड़ियों को रिलीज करेंगी। इस पर क्रिकेट विश्लेषकों और फैंस की नजर बनी है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी सीएसके की रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची पर है। इसकी वजह एमएस धोनी हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

इस सीजन नहीं खेल पाए थे धोनी 
सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में चोट की वजह से एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। धोनी ने आईपीएल के अगले सीजन में खेलने या न खेलने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सीएसके की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान धोनी के खेलने या न खेलने पर नहीं आया है। धोनी 45 साल के हो चुके हैं और अगले साल सात जुलाई को 46 साल के हो जाएंगे।

आईपीएल करियर को लेकर मिलेंगे संकेत
क्रिकेट साल दर साल तेज होती जा रही है और आईपीएल का स्तर भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगले आईपीएल तक लगभग 46 वर्ष के होने वाले धोनी क्या खेलने के लिए तैयार हैं? क्या वे खेलना चाहते हैं? इन सवालों का जवाब अब तक नहीं मिल सका था, लेकिन सीएसके की रिटेंशन लिस्ट से मिल जाएगा। मंगलवार को सीएसके की रिटेंशन लिस्ट में अगर धोनी का नाम होता है, तो उनके अगले सीजन में खेलने की संभावना बरकरार रहेगी। अगर नहीं, तो अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद धोनी के आईपीएल का यादगार सफर भी समाप्त हो सकता है। इसलिए धोनी की वजह से सभी 10 फ्रेंचाइजियों की रिटेंशन लिस्ट में सबसे ज्यादा इंतजार सीएसके की रिटेंशन लिस्ट का है। 
विज्ञापन

एमएस धोनी सीएसके का सबसे बड़ा चेहरा हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी धोनी का नाम दूसरे नंबर पर हैं। 2008 से 2025 के बीच 272 मैचों की 238 पारियों में 99 बार नाबाद रहते हुए 5,314 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 23 अर्धशतक निकले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें