फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जन्म पर पिता ने लिया ऐसा फैसला, अस्पताल में पोती को देखने तक नहीं पहुंचे दादा-दादी, जानें वजह

Tue, 17 Nov 2026 11:49 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video:  बेटी के जन्म के बाद एक पिता ने दादा-दादी और परिवार के दूसरे सदस्यों को अस्पताल में बच्ची से मिलने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि इसके पीछे पत्नी की सेहत, उसकी रिकवरी और परिवार की प्राइवेसी को प्राथमिकता देना था।
 
विज्ञापन
बेटी के जन्म के बाद पिता ने खींच दी ऐसी लकीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमतौर पर घर में बच्चे के जन्म की खबर मिलते ही खुशियों का माहौल बन जाता है। परिवार के सभी लोग नवजात को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। दादा-दादी हों या नाना-नानी, हर कोई बच्चे को पहली बार गोद में लेने और उसे प्यार करने का इंतजार करता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि बच्चे के जन्म के बाद उसके दादा-दादी ही उससे मिलने अस्पताल न पहुंचें? सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक मामला चर्चा में है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी के जन्म के बाद परिवार के बड़े-बुजुर्गों को उससे दूर रखने का फैसला लिया। इसकी वजह जानकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं।

विज्ञापन


पिता ने सोशल मीडिया पर बताई फैसले की वजह
इंफ्लुएंसर रोहित कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी का जन्म हुआ, तब उन्होंने परिवार के लिए एक ऐसा फैसला लिया, जिसे हर कोई समझ नहीं पाया। उन्होंने तय किया कि उनकी नवजात बेटी अस्पताल में दादा-दादी और परिवार के दूसरे सदस्यों से नहीं मिलेगी। रोहित के मुताबिक, यह फैसला उन्होंने किसी से नाराजगी या परिवार के रिश्तों में दूरी बनाने के लिए नहीं लिया था। इसके पीछे उनकी पत्नी की मानसिक शांति, डिलीवरी के बाद उसकी रिकवरी और अपने छोटे से परिवार की प्राइवेसी को प्राथमिकता देना था। उनका मानना था कि बच्चे के जन्म के तुरंत बाद मां को सबसे ज्यादा आराम और अपनों के सहयोग की जरूरत होती है।

मां की रिकवरी क्यों है जरूरी?
रोहित ने अपनी बात रखते हुए बताया कि मां बनना सिर्फ बच्चे को जन्म देने तक सीमित नहीं है। इसके बाद महिला के शरीर को ठीक होने में समय लगता है। उसे बच्चे को संभालना होता है, स्तनपान कराना होता है और रातों की नींद भी पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में नई मां के लिए हर समय मेहमानों से मिलना या परिवार की उम्मीदों को पूरा करना आसान नहीं होता।
विज्ञापन


रिश्तों से ज्यादा जरूरी नहीं, लेकिन सीमाएं तय करना गलत भी नहीं
रोहित ने साफ किया कि उनका मकसद दादा-दादी या नाना-नानी का अपमान करना नहीं था। वह सिर्फ इतना चाहते थे कि शुरुआत में उन्हें अपनी पत्नी और बेटी के साथ समय बिताने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि किसी की पोती या नातिन बनने से पहले बच्ची उनकी बेटी है। इसलिए उसके जन्म के बाद अपने परिवार की जरूरतों को समझना जरूरी था।

मां को सुकन मिलना भी है जरूरी
उनकी इस बात ने एक बार फिर बच्चे के जन्म के बाद परिवार की भूमिका और नई मां की जरूरतों को लेकर चर्चा छेड़ दी है। दरअसल, हर परिवार की परिस्थितियां अलग होती हैं। ऐसे में नवजात से मिलने को लेकर भी माता-पिता की सुविधा और मां की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। रिश्ते अपनी जगह अहम हैं, लेकिन नई मां को अपनी रिकवरी के लिए समय और सुकून मिलना भी उतना ही जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें