फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल 2027 से पहले टीमों का बड़ा फैसला: कई बड़े नाम हुए रिलीज, हेड-स्टार्क भी बाहर; किसके पास कितना पर्स शेष?

Tue, 17 Nov 2026 07:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2027 सीजन से पहले सभी 10 टीमों ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, प्रशांत वीर, ट्रेंट बोल्ट और मथीशा पथिराना जैसे बड़े खिलाड़ियों को इनकी टीमों ने रिलीज किया है। आइए देखतें हैं सभी 10 टीमों की रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट और शेष उपलब्ध पर्स...
विज्ञापन
आईपीएल 2027 - फोटो : IPL/ANI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए 16 दिसंबर को गोवा में नीलामी होनी है। इससे पहले कुछ बड़े नाम का साथ टीम ने छोड़ दिया है। इनमें से अधिकतर चेहरों को नीलामी टेबल पर उतरना होगा। आइए जानते हैं किस टीम ने कितने खिलाड़ियों को रिलीज किया...
विज्ञापन
Trending Videos

धोनी का नाम भी रिलीज लिस्ट में शामिल 
आईपीएल 2027 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस दौरान टीमों ने कुछ बड़े चेहरों को रिलीज किया है। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड और दिल्ली कैपिटल्स ने मिचेल स्टार्क को रिलीज कर दिया है। वहीं, केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान और मथीशा पथिराना को बाहर का रास्ता दिखाया है। सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अजिंक्य रहाणे को रिलीज कर दिया। इन दोनों ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है।

आइए देखते हैं सभी 10 टीमों द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट...

गुजरात टाइटंस:
 ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान, कॉनर एस्टरहुइजन।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: आवेश खान, एनरिक नॉर्त्जे, वानिंदु हसरंगा, मैथ्यू ब्रीट्जके, जॉर्ज लिंडे, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी।

राजस्थान रॉयल्स: एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, युधवीर सिंह, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, शिमरॉन हेटमायर।

दिल्ली कैपिटल्स: मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, पाथुम निसांका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल परख, दुश्मंथा चमीरा, रेहान अहमद, अजय मंडल।

केकेआर: मथीशा पथिराना,  मुस्तफिजुर रहमान, तेजस्वी सिंह दहिया, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा, लवनिथ सिसोदिया।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, ओंकार तरमले, अमित कुमार, शिवम मावी, गेराल्ड कोएट्जे, डेविड पेन।

आरसीबी: मंगेश यादव, जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, सात्विक देसवाल, विहान मल्होत्रा। 

सीएसके: मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स, प्रशांत वीर, अमन खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर, मैकनील नोरोन्हा, एमएस धोनी।

मुंबई इंडियंस: ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, दानिश मलेवार, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार, रॉबिन मिंज, रुचित अहिर, कृष्ण भगत, महिपाल लोमरोर।

पंजाब किंग्स: लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद।
विज्ञापन

इन दो टीमों के पास सर्वाधिक पर्स
आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के बाद टीमों को पास अच्छा-खासा पर्स उपलब्ध हो गया है जिससे वे नीलामी में खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती हैं। सबसे ज्यादा पर्स लखनऊ सुपर जाएंट्स के पास है। लखनऊ के पास 47.45 करोड़ रुपये का पर्स मौजूद है जो सभी से ज्यादा है। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का नंबर आता है जिसके पास 41.65 करोड़ रुपये का पर्स मौजूद है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 40.15 करोड़ का पर्स शेष है। सबसे कम पर्स गुजरात टाइटंस के पास है। गुजरात के पास 8.75 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है।

सभी टीमों के पास बची हुई राशि

टीम

शेष पर्स (रुपये) 

लखनऊ सुपर जायंट्स

₹47.45 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स

₹41.65 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद

₹40.15 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स

₹39.50 करोड़

मुंबई इंडियंस

₹32.60 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स

₹28.05 करोड़

राजस्थान रॉयल्स

₹27.05 करोड़

पंजाब किंग्स

₹18.60 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

₹14.15 करोड़

गुजरात टाइटंस

₹8.75 करोड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें