अश्विन ने की खुलकर तारीफ
भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने जैकब डफी की जमकर तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि 2025 डफी के करियर का 'कमिंग ऑफ एज' साल बन चुका है। अश्विन के मुताबिक, डफी इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में गेंदबाजी कर रहे हैं और आरसीबी के लिए यह एक किमती चोरी है।
अश्विन ने लिखा- वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में 15.43 की गेंदबाजी औसत से 23 विकेट और 40.3 का स्ट्राइक रेट। साथ ही प्लेयर ऑफ द सीरीज। कमाल है! उनके लिए साल 2025 शानदार रहा है। ओवरऑल टी20 में उन्होंने 18.9 की गेंदबाजी औसत से 57 विकेट लिए। साथ ही उनका इकोनॉमी रेट 7.89 का रहा। उनका डॉट गेंद प्रतिशत 53.1 फीसद रहा, जो कि बेहतरीन है। 31 साल की उम्र में वह अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं। यह आरसीबी के लिए कीमती चोरी है और उन्होंने दो करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा।
जैकब डफी ने दिसंबर 2020 में न्यूजीलैंड के लिए अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला और वह 1993 के बाद राष्ट्रीय टीम में डेब्यू करने वाले पहले साउथलैंडर बने। लंबे कद और दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता उनके पास शुरू से थी, लेकिन इन खूबियों को सही ढंग से निखारने में उन्हें समय लगा। अंडर-19 स्तर पर उनकी गेंदबाजी एक्शन में खामियां दिखीं, जिसे बाद में उन्होंने तकनीकी बदलावों के जरिए सुधारा। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 डेब्यू में चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बनने के बावजूद उन्हें अगले कुछ साल सीमित मौके मिले। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद 2024 में उन्हें पहला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला।