फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: राजस्थान से आए संजू सैमसन संभालेंगे चेन्नई की कप्तानी? सुपरकिंग्स ने किया बड़ा एलान; जानिए

Sat, 15 Nov 2025 08:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपर किंग्स ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान से ट्रेड कर संजू सैमसन को टीम में शामिल कर लिया। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले सैमसन आगामी सत्र में सीएसके की कमान संभालेंगे? 
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़-संजू सैमसन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शनिवार को 10 टीमों ने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी। पांच बार की खिताब विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान से ट्रेड कर संजू सैमसन को टीम में शामिल कर लिया। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले सैमसन आगामी सत्र में सीएसके की कमान संभालेंगे? 
विज्ञापन

गायकवाड़ ही रहेंगे कप्तान
चेन्नई सुपर किंग्स ने साफ कर दिया है कि आईपीएल 2026 में टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ ही संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने 2024 में उन्हें कप्तानी सौंपी थी। पिछले सत्र में वह चोटिल होकर बाहर हो गए थे, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने टीम का नेतृत्व किया था। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें