प्लेऑफ और फाइनल का कार्यक्रम
धर्मशाला में मंगलवार को कैसा मौसम रहेगा इस बारे में जानने से पहले आइए देखते हैं कि प्लेऑफ का कार्यक्रम क्या है। मालूम हो कि प्लेऑफ में आरसीबी, गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें पहुंची हैं। आरसीबी और गुजरात शीर्ष दो में शामिल हैं, जबकि हैदराबाद तीसरे और राजस्थान अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही।
- क्वालिफायर-1: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस, 26 मई, धर्मशाला।
- एलिमिनेटर: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 27 मई, मुल्लांपुर।
- क्वालिफायर-2: क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम, 29 मई, मुल्लांपुर।
- फाइनल: 31 मई, अहमदाबाद।