फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Playoff Race: गुजरात और RCB के बीच शीर्ष-दो की जंग, CSK की उम्मीदें कायम; क्या हैं प्लेऑफ के समीकरण?

Wed, 13 May 2026 05:31 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2026 में इस बार प्लेऑफ की जंग आखिरी सप्ताह तक खिंचती नजर आ रही है। गुजरात टाइटंस और आरसीबी जहां मजबूत स्थिति में हैं, वहीं सीसएके, केकेआर, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बाकी दो स्थानों के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का लीग चरण अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की जंग बेहद रोमांचक हो गई है। अभी तक कोई भी टीम आधिकारिक रूप से बाहर नहीं हुई है, लेकिन कई टीमों के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो जैसा बन चुका है। जहां गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप-दो में जगह बनाने की मजबूत दावेदार नजर आ रही हैं। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने सही समय पर वापसी कर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेऑफ उम्मीदें लगभग समाप्त मानी जा रही हैं।
विज्ञापन

टाटा आईपीएल 2026 - फोटो : टाटा आईपीएल
आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल 
टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 14 +1.103
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428
चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
मुंबई इंडियंस (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.585
लखनऊ सुपर जाएंट्स (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.907

शुभमन गिल-वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IANS
टीमों का पूरा समीकरण

गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस लगातार संतुलित प्रदर्शन कर रही है। बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम शानदार फॉर्म में है, जबकि गेंदबाजों ने भी मैच जिताने वाला प्रदर्शन किया है।

टीम की स्थिति
  • 12 मैचों में 16 अंक
  • बाकी मुकाबले: कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स
  • गुजरात का प्लेऑफ लगभग तय माना जा रहा है और टीम टॉप-2 फिनिश की सबसे मजबूत दावेदार है।

भुवनेश्वर कुमार-विराट कोहली - फोटो : ANI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने पिछले सीजन की लय बरकरार रखी है। टीम का नेट रनरेट भी सबसे बेहतर है।

टीम की स्थिति
  • 11 मैचों में 14 अंक
  • बाकी मुकाबले: कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद
  • अगर आरसीबी केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करती है, तो प्लेऑफ की राह लगभग साफ हो जाएगी।

ईशान किशन - फोटो : ANI
सनराइजर्स हैदराबाद 

सीजन की खराब शुरुआत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने जोरदार वापसी की है। पिछले आठ मैचों में टीम ने छह जीत दर्ज की हैं।

टीम की स्थिति
  • 14 अंक
  • बाकी मुकाबले: चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
  • टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम एक जीत और जरूरी मानी जा रही है।

संजू सैमसन - फोटो : PTI
चेन्नई सुपर किंग्स 

शुरुआती तीन हार के बाद चेन्नई ने शानदार वापसी की है। पिछले आठ में से छह मैच जीतकर टीम ने खुद को फिर से दौड़ में ला खड़ा किया है।

टीम की स्थिति
  • 11 मैचों में 12 अंक
  • बाकी मुकाबले, लखनऊ सुपर जाएंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस
  • चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संभवतः तीनों मैच जीतने होंगे, क्योंकि इस बार 18 अंक क्वालिफिकेशन की सुरक्षित सीमा मानी जा रही है।

श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
पंजाब किंग्स

सीजन की शानदार शुरुआत के बाद पंजाब की टीम अचानक लय खो बैठी है। खराब गेंदबाजी और कमजोर फील्डिंग टीम की बड़ी समस्या बनी हुई है।

टीम की स्थिति
  • 11 मैचों में 13 अंक
  • बाकी मुकाबले: मुंबई इंडियंस, आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद
  • पंजाब को कम से कम दो मैच जीतने होंगे। मुंबई के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।

अजिंक्य रहाणे - फोटो : ANI
कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर ने लगातार छह हार के बाद जोरदार वापसी की है और पिछले चार मैच जीते हैं।

टीम की स्थिति
  • अधिकतम 17 अंक तक पहुंच सकती है।
  • बाकी तीनों मुकाबले ईडन गार्डन्स में।
  • केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने सभी मैच जीतने होंगे और अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
राजस्थान रॉयल्स 

वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम निरंतरता बनाए रखने में असफल रही।

टीम की स्थिति
  • 11 मैचों में 12 अंक
  • बाकी मुकाबले: दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जाएंट्स, मुंबई इंडियंस
  • राजस्थान को कम से कम दो जीत की जरूरत है और साथ ही अन्य परिणाम भी उनके पक्ष में जाने होंगे।

अक्षर पटेल - फोटो : IPL
दिल्ली कैपिटल्स 

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली अब लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर मानी जा रही है।

टीम की स्थिति
  • 12 मैचों में 14 अंक
  • नेट रनरेट कमजोर
  • बाकी टीमों के मुकाबले समीकरण कठिन
विज्ञापन

आईपीएल 2026 के सभी कप्तान - फोटो : IPL/BCCI

प्लेऑफ की दौड़ अब और रोमांचक
आईपीएल 2026 में इस बार प्लेऑफ की जंग आखिरी सप्ताह तक खिंचती नजर आ रही है। गुजरात टाइटंस और आरसीबी जहां मजबूत स्थिति में हैं, वहीं सीसएके, केकेआर, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बाकी दो स्थानों के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें