प्रीति जिंटा ने फर्जी खबरों पर जारी किया बयान
इसी बीच टीम को लेकर अनुशासनहीनता और खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए जा रहे थे। इन खबरों के बाद फ्रेंचाइजी की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर फर्जी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी दी। प्रीति जिंटा ने कहा कि खेल में आलोचना स्वीकार्य है, लेकिन टीम और खिलाड़ियों की छवि खराब करने के लिए झूठी कहानियां फैलाना गलत है। उन्होंने मीडिया और वेरिफाइड अकाउंट्स से बिना पुष्टि खबरें साझा न करने की अपील की। पंजाब किंग्स ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि आलोचना और मजाक खेल का हिस्सा हैं, लेकिन सस्ती लोकप्रियता के लिए फर्जी कहानियां फैलाना सही नहीं है। फ्रेंचाइजी ने लोगों से तथ्यों की पुष्टि करने के बाद ही खबरें साझा करने की अपील की।
श्रेयस अय्यर-प्रभसिमरन सिंह
- फोटो : IANS