फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS Vs RR: शुभम दुबे ने राजस्थान के लिए छोड़ा 'इम्पैक्ट', फरेरा के साथ की साझेदारी; पंजाब को मिली पहली हार

Tue, 28 Apr 2026 11:09 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल के बाद डोनोवान फरेरा और शुभम दुबे की मदद से पंजाब को इस सत्र में पहली हार का स्वाद चखाया। राजस्थान के लिए इन तीनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे टीम छह विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।
विज्ञापन
यशस्वी और जुरेल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक के बाद डोनोवान फरेरा तथा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शुभम दुबे के बीच शानदार साझेदारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। राजस्थान ने इस तरह पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 में अजेय अभियान रोक दिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने यशस्वी और फरेरा के अर्धशतकों और शुभम के शानदार योगदान की मदद से 19.2 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन

अंक तालिका में पंजाब शीर्ष पर मौजूद
पंजाब की आठ मैचों में यह पहली हार है। उसने छह मैच जीते हैं, जबकि उसका एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। इस हार के बाद भी पंजाब 13 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान की टीम नौ मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम मौजूद है। 

फरेरा ने लगाया विजयी छक्का 
राजस्थान के लिए फरेरा ने 26 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 27 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के के सहारे 51 रन की पारी खेली। वहीं, शुभम ने 12 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। शुभम और फरेरा के बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की अविजित साझेदारी हुई। पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला। 

वैभव की तूफानी बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की। वैभव ने पहले ही ओवर में पंजाब के गेंदबाजों को दबाव में रखा और दमदार शॉट्स खेले। वैभव अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन अर्शदीप की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। वैभव 16 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वैभव के आउट होने के बाद यशस्वी ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर राजस्थान की पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। राजस्थान को ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा झटका लगा जो 20 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए।

यशस्वी के बाद चमके फरेरा-शुभम
युजवेंद्र चहल ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान को तीसरा झटका दिया। चहल ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए राजस्थान को चौथा झटका दिया। चहल ने राजस्थान के कप्तान रियान पराग को आउट किया जो 16 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए। चार झटके लगने के बाद मैच राजस्थान के हाथ से निकल रहा था, लेकिन राजस्थान ने शुभम को इम्पैक्ट के तौर पर उतारा। उन्होंने तेजी से खेलना शुरू किया और फरेरा के साथ साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे।

फरेरा ने लगाया विजयी छक्का 
राजस्थान के लिए फरेरा ने 26 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 27 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के के सहारे 51 रन की पारी खेली। वहीं, शुभम ने 12 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। शुभम और फरेरा के बीच पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की अविजित साझेदारी हुई। पंजाब के लिए युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह को एक विकेट मिला। 

पंजाब की दमदार शुरुआत
इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। प्रियांश आर्या ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में एक विकेट पर 65 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की। प्रभसिमरन सिंह ने जोफ्रा आर्चर पर चौके से खाता खोला जबकि प्रियांश आर्या (29) ने नांद्रे बर्गर की लगातार गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का मारा। प्रियांश ने अगले ओवर में आर्चर पर भी दो चौके जड़े लेकिन फिर बर्गर को आसान कैच दे बैठे।

प्रभसिमरन-कोनोली की साझेदारी
कूपर कोनोली (30) ने लेग स्पिनर यश राज पुंजा का स्वागत लगातार दो छक्कों के साथ किया और फिर रविंद्र जडेजा की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया। कोनोली हालांकि यश के अगले ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर डोनोवन फरेरा को आसान कैच दे बैठे। कोनोली और प्रभसिमरन के बीच 59 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, प्रभसिमरन ने यश पर चौके के साथ नौवें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया और फिर जडेजा की गेंद पर एक रन के साथ 35 गेंद में मौजूदा सत्र का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया।
विज्ञापन

स्टोइनिस ने खेली शानदार पारी 
कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी धीमी शुरुआत के बाद यश पर छक्का जड़ा लेकिन प्रभसिमरन इस लेग स्पिनर की गेंद को हवा में लहराकर कप्तान रियान पराग को आसान कैच दे बैठे। प्रभसिमरन ने 44 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के के दम पर 59 रन की पारी खेली। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों से नाबाद 62 रन की पारी खेली। स्टोइनिस की तूफानी पारी से पंजाब किंग्स की टीम आखिरी तीन ओवर में 55 रन जोड़ने में सफल रही। पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए। राजस्थान के लिए यश राज पुंजा ने दो विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर को एक-एक विकेट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें