मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो इस महत्वपूर्ण मुकाबले में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इस मैच में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में शामिल होते हैं या नहीं।
क्या है मुंबई की चिंता?
- रोहित शर्मा 12 अप्रैल से हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) चोट के कारण मैदान से बाहर हैं, हालांकि उन्होंने नेट सत्र में कई बार बल्लेबाजी की है।
- टीम प्रबंधन के अनुसार, उनके खेलने पर फैसला मैच से पहले टॉस के समय लिया जाएगा।
- मुंबई की टीम की चिंता भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के चार खिलाड़ियों में शामिल कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन है।
- तिलक वर्मा के गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में पहले शतक से मुंबई लगातार चार मैचों में हार का सिलसिला तोड़ने में सफल रहा था लेकिन चेन्नई से मिली करारी हार ने एक बार फिर उसके लड़खड़ाते अभियान को और भी मुश्किल में डाल दिया।
- मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। वह अभी तक केवल दो विकेट ले पाए हैं।
क्या जैक्स को मिलेगा मौका
चोटिल मिचेल सैंटनर की जगह केशव महाराज को टीम में शामिल किए जाने के बाद यह देखना बाकी है कि विल जैक्स को अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं। जैक्स ने टी20 विश्व कप में इसी तरह की परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया था। उम्मीद है कि मुंबई प्रबंधन सनराइजर्स के खिलाफ जैक्स को खेलने का मौका देगा।
सनराइजर्स का मजबूत पक्ष
- सनराइजर्स का मजबूत पक्ष बल्लेबाजी है, लेकिन नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी के बाद उनका गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत हुआ है।
- अभिषेक शर्मा भी टी20 विश्व कप में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद फॉर्म में लौट आए हैं और वह इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
- ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने भी बल्लेबाजी ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन ट्रेविस हेड से टीम को और अधिक उम्मीदें होंगी, जो अभी तक इस टूर्नामेंट में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
हम यहां आपको मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच 29 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा।
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
मुंबई और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।