फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Auction: ग्राफिक्स में देखें किस खिलाड़ी पर लगी कितने की बोली, कौन रहा सबसे महंगा?

Tue, 16 Dec 2025 05:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी

सार

IPL 2026 Sold Players List: आईपीएल 2026 के लिए मिनी नीलामी खत्म हो गई है। आइए ग्राफिक्स के जरिये जानते हैं किस खिलाड़ी पर कितने की बोली लगी है और कौन-कौन महंगा रहा है।
विज्ञापन
कैमरन ग्रीन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 सत्र के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी पूरी हो गई है। कुल 77 स्थानों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। उम्मीद के मुताबिक कैमरन ग्रीन के लिए बड़ी बोली देखने को मिली। आइए ग्राफिक्स के जरिये जानते हैं किस खिलाड़ी पर कितने की बोली लगी है और कौन-कौन सबसे महंगे दाम पर बिका है।
विज्ञापन

 

पृथ्वी आधार मूल्य पर बिके
आईपीएल नीलामी में सबसे पहले जैक फ्रेजर मैकगर्क उतरे जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। मैकगर्क को किसी ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रहे। इसके बाद डेविड मिलर आए जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने मिलर को आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा। फिर पृथ्वी शॉ आए जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये है। पृथ्वी को शुरुआत में किसी ने नहीं खरीदा, लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा। डेवॉन कॉनवे जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है उन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।

ग्रीन के लिए केकेआर ने लगाई बड़ी बोली
कैमरन ग्रीन नीलामी में उतरे जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। ग्रीन को लेने के लिए शुरुआत में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स में दौड़ रही। बीच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी रुचि जताई। केकेआर ग्रीन पर लगातार बोली लगाता रहा, लेकिन राजस्थान भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। देखते ही देखते ग्रीन की बोली 12 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। फिर सीएसके भी ग्रीन को लेने के लिए नीलामी में उतरा और अब सीएसके तथा केकेआर के बीच उन्हें लेने के लिए होड़ शुरू हुई। हालांकि, ग्रीन को लेने के लिए केकेआर अडिग रहा और टीम ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने सात करोड़ रुपये में खरीदा। आइए जानते हैं आईपीएल नीलामी में किस फ्रेंचाइजी ने किन-किन खिलाड़ियों को खरीदा...

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें