फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mystery of Mummy: 2200 साल पुरानी ममी के बालों ने खोला ऐसा रहस्य, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह

Tue, 16 Dec 2025 05:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Mystery of Lady with Long Hair:  पेरू के लीमा में हुआका हुआल्लामर्का से खोजी गई 2200 साल पुरानी ममी के लंबे बालों ने ऐसा रोजा खोला है, जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। 
विज्ञापन
2200 साल पुरानी ममी के बालों ने खोला ऐसा रहस्य, जानकर कांप जाएगी आपकी रूह - फोटो : X/@archeohistories
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mystery of Lady with Long Hair: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तस्वीरें वायरल होती हैं। अब इस बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे आर्कियो-हिस्ट्रीज ने शेयर किया है। इस तस्वीर ने दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया है। इसमें एक प्राचीन ममी नजर आ रही है। इसके बाल अभी भी बेहद लंबे और सुरक्षित हैं। सदियों पुरानी इस खोज ने प्राचीन सभ्यताओं के रहस्यों को भी उजागर करने का काम किया है। 

विज्ञापन


इस ममी को पेरू की राजधानी लीमा के सैन इसिड्रो इलाके में हुआल्लामर्का नाम के पुरातात्विक स्थल से खोजा गया था। बताया जाता है कि यह ममी करीब 200 ईसा पूर्व की है, यानी 2,200 साल पुरानी है। इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी ममी के बाद अभी भी सुरक्षित हैं, जिसे देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। 

पुरातत्वविदों के मुताबिक, मौत के समय इस महिला की उम्र करीब 23 साल रही होगी। महिला के बाल काले और बेहद लंबे हैं, जो उसके शरीर के चारों तरफ लिपटे हुए मिले हैं। यह अपने आप बेहद अनोखा है। प्राचीन काल में बालों को शक्ति और पहचान का प्रतीक मानते थे। ममी के हाथों और दफनाने के तरीके से पचा चलता है कि वह किसी उच्च सामाजिक वर्ग से थी।
विज्ञापन





BermudaTriangle: बरमूडा ट्रायंगल का खुला असली रहस्य, धरती के नीचे मिली ऐसी चीज, देखकर वैज्ञानिकों के उड़े होश

विशोषज्ञों का मानना है कि वह संभवतः किसी शाही परिवार या कुलीन वर्ग से रही होगी। सम्मान और सावधानी से किया गया उसका अंतिम संस्कार उसकी खास पहचान को दिखाता है। कुछ शोधकर्ता मानते हैं कि हो सकता है कि उसे जिंदा ही दफना दिया गया होगा। 

Bondi Terrorist Attack: आतंकियों से लोहा लेने वाले अहमद पर हुई पैसों की बरसात, इस अरबति ने जुटाए करोड़ों रुपये

प्राचीन पेरू की कुछ संस्कृतियों में यह प्रथा धार्मिक अनुष्ठानों या बलि के रूप में प्रसिद्ध थी, लेकिन इसके पुख्ता प्रमाण नहीं है। लेकिन ममी की स्थिति से इसे मजबूती मिलती है। आधुनिक शहरों के नीचे छिपे गहरे इतिहास को यह खोज दिखाता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें