फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'हमने परिस्थितियों का सही आकलन नहीं किया', मुंबई के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद बोले कोच विटोरी

Thu, 24 Apr 2025 02:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

विटोरी ने कहा कि मुंबई के खिलाफ उनकी रणनीति पावरप्ले का पूरा उपयोग करने की थी, लेकिन जल्द ही उनकी यह रणनीति नाकाम हो गई। मैच में सनराइजर्स को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
डेनियल विटोरी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को उसके घर में हरा दिया। हार से नाखुश सनराइजर्स के कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि शीर्ष क्रम का नाटकीय अंदाज में आउट होना और पिच का गलत आकलन करने से उनकी टीम को हार मिली है।
विज्ञापन


सनराइजर्स के चार विकेट एक वक्त 24 रन पर गिर गए थे। हेनरिक क्लासेन (71) और अभिनव मनोहर (43) के बीच 99 रन की साझेदारी के बावजूद उसकी टीम आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। विटोरी ने मैच के बाद कहा, 'टॉस महत्वपूर्ण था। हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। विकेट उससे अलग था जो हमने पहले देखा था और जब हमने 250 से 280 रन बनने की संभावना पर चर्चा की थी, लेकिन इसके बाद स्थितियां नाटकीय रूप से बदल गई और हम उनसे सामंजस्य नहीं बिठा पाए।'

उन्होंने कहा, 'जब हमने पहले दो ओवर खेल लिए तब हमें लगा कि यह विकेट वैसा नहीं है जिसमें 250 से अधिक रन बने जैसा कि पिछले कुछ मैच में होता रहा है। इसलिए हमारी पूरी रणनीति बदल गई।' विटोरी ने कहा कि उनकी रणनीति पावरप्ले का पूरा उपयोग करने की थी, लेकिन जल्द ही उनकी यह रणनीति नाकाम हो गई।
विज्ञापन


रोहित शर्मा (70) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है जिसके बाद टीम अंकतालिका में छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। सनराइजर्स हैदराबाद के आठ विकेट पर 143 रन के जवाब में मुंबई ने 15.4 ओवर में तीन विकेट पर 146 रन बनाए। रोहित ने 46 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे। रोहित ने तीसरे ओवर में पैट कमिंस की आफ कटर पर डीप स्कवेयर लेग के ऊपर से छक्का और फिर चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में खेल रहे रोहित ने हालात को बखूबी पढ़ा और उसके अनुसार खेला। उन्होंने जयदेव उनादकट को कवर के ऊपर दूसरा छक्का लगाया। इससे पहले हेनरिक क्लासेन के 44 गेंद में 71 और अभिनव मनोहर के 43 रन की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरूआत से उबरते हुए आठ विकेट पर 143 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें