फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: मैच के दौरान केएल राहुल से भिड़े विराट कोहली, बाद में 'कांतारा' वाले जश्न का मजाक भी उड़ाया, VIDEO

Mon, 28 Apr 2025 09:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैच में आरसीबी ने छह विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, इस मैच से ज्यादा चर्चा कोहली और राहुल के बीच हुई अनबन और फिर हंसी-मजाक की हो रही है। कुछ फैंस बेवजह बहस के लिए कोहली पर भी निशाना साध रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
विज्ञापन
कोहली और राहुल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली को उनके घरेलू मैदान पर छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी की जीत में विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। कोहली ने जहां 47 गेंद में 51 रन बनाए, वहीं क्रुणाल ने 47 गेंद में नाबाद 73 रन की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि, इस मैच से ज्यादा चर्चा कोहली और केएल राहुल के बीच हो रही बहस की हो रही है। आरसीबी की पारी के दौरान दोनों के बीच बहस हुई। हालांकि, मैच के बाद दोनों मस्ती मजाक करते दिखे। कोहली ने राहुल के 'कांतारा' सेलिब्रेशन पर चुटकी ली और फिर दोनों गले लगकर हंस पड़े।
विज्ञापन


MI vs LSG: लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर चला BCCI का चाबुक, धीमी ओवर गति के कारण लगा जुर्माना; टीम को भी मिली सजा
Trending Videos

कोहली और राहुल भिड़े

दरअसल, मैच में दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में एक वक्त आरसीबी ने 26 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। पारी के आठवें ओवर में राहुल और कोहली के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी इसका जिक्र किया। तब आरसीबी को 115 रन की जरूरत थी। ओवर की दूसरी गेंद के बाद कोहली विकेटकीपिंग कर रहे राहुल के पास गए और दोनों किसी बात को लेकर जोर जोर से बहस करते दिखे। कोहली साफतौर पर किसी बात से नाखुश थे, जबकि ऐसा लगा राहुल उन्हें सफाई देते दिख रहे हैं। हालांकि, फैंस को कोहली की यह हरकत पसंद नहीं आई। उन्होंने कोहली पर निशाना साधा और बेवजह बहस करने का आरोप लगाया। वहीं, कुछ ने तो उनकी तुलना रोहित शर्मा से कर दी। एक फैन ने लिखा- मैंने आजतक बेवजह रोहित को किसी अपने देश के खिलाड़ी से बहस करते नहीं देखा, लेकिन कोहली...। इसका वीडियो भी सामने आया है।

राहुल ने मनाया था 'कांतारा' वाला जश्न

वहीं, आरसीबी और डीसी जब पिछली बार चिन्नास्वामी में भिड़े थे तो दिल्ली ने जीत हासिल की थी। उस मैच में शानदार पारी खेलने वाले राहुल ने जीत दिलाने के बाद 'कांतारा' स्टाइल में जश्न मनाया था। उस मैच में जीत के बाद राहुल ने वहां खूंटा गाड़ा था और सर्कल बनाया था। उन्होंने बताया था कि बेंगलुरु उनका घर है और अपने मैदान पर वह किसी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अपने अजीबोगरीब जश्न के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा था कि इस तरह के जश्न के पीछे की प्रेरणा उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक 'कांतारा' है। राहुल ने कहा कि वह दर्शकों को बताना चाहते हैं कि यह उनका मैदान है, एक ऐसी जगह जहां वह बड़े हुए और चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनसे बेहतर कोई नहीं जानता कि कैसे खेलना है। दरअसल, इस साल के लिए मेगा ऑक्शन से पहले राहुल के आरसीबी में जाने की बात भी कही जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अंत में दिल्ली ने उन्हें मेगा नीलामी में खरीदा था। बेंगलुरु के खिलाफ मैच में राहुल ने 53 गेंद में 93 रन की नाबाद पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

DC vs RCB: घर से बाहर छठी जीत, शीर्ष पर पहुंची आरसीबी; विराट-पांड्या के बीच चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी    

कोहली ने राहुल का उड़ाया मजाक

अब जब दिल्ली में मैच हुआ जो कि विराट का घरेलू मैदान है, तो कोहली ने अहम भूमिका निभाई और उन्होंने राहुल पर तंज कसने की कोई कसर नहीं छोड़ी। 10 मैचों में छह अर्धशतक लगा चुके कोहली मैच के बाद राहुल के पास पहुंचे। उन्होंने ठीक वैसे ही सर्कल बनाया और खूंटा गाड़ने का पोज दोहराया। इसके बाद राहुल के गले लगकर हंसने लगे। वहां, मौजूद बाकी खिलाड़ी भी कोहली को ऐसा करते देख हंसने लगे। खुद राहुल भी खुद को हंसने से नहीं रोक सके। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो अपने मैदान पर खेल रहे विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या के बीच चौथे विकेट के लिए 84 गेंद में 119 रन की साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। जीत के लिये 163 रन के लक्ष्य के जवाब में आरसीबी ने एक समय 26 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद 18.3 ओवर में चार विकेट पर 165 रन बनाए। आरसीबी अपने मैदान से बाहर लगातार छह मैच जीतने वाली आईपीएल के इतिहास में पहली टीम बन गई। इस जीत के बाद आरसीबी 10 मैचों में 14 अंक लेकर शीर्ष पर पहु्ंच गई है, जबकि दिल्ली नौ मैचों में 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर आखिरी ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स के 18 गेंद में 34 रन और केएल राहुल के 41 रन की मदद से आठ विकेट पर 162 रन पर बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिये, जबकि जोश हेजलवुड को दो विकेट मिले जिससे इस सत्र में सर्वाधिक 18 विकेट लेकर अब पर्पल कैप उनके पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें