फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs PBKS: शतकवीर अभिषेक शर्मा ने खास अंदाज में मनाया जश्न, सनराइजर्स के प्रशंसकों को दिया स्पेशल संदेश

Sun, 13 Apr 2025 12:21 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

अभिषेक ने इस मैच में महज 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 141 रनों की तूफानी पारी खेली।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 40 गेंदों में शतक जड़कर शानदार अंदाज में जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने जेब से पर्ची निकाली और उसे हवा में लहराया। इस पर सनराइजर्स हैदराबाद के प्रशंसकों के  लिए एख खास संदेश था। 
विज्ञापन

अभिषेक ने फैंस को दिया खास संदेश
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा करने के बाद खास अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने फैंस को एक सफेद कागज दिखाया और लहराया। इसपर लिखा था कि 'यह ऑरेंज आर्मी के लिए है।' बता दें कि, ऑरेंज आर्मी सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस को कहते हैं। 

सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बने अभिषेक
अभिषेक ने इस मैच में महज 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 141 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। अपनी पारी के दौरान 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 256.36 के स्ट्राइक रेट से 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। 

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

गेंदें खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
30 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पुणे वॉरियर्स इंडिया  बेंगलुरु 2013
37 यूसुफ पठान राजस्थान रॉयल्स  मुंबई इंडियंस  ब्रेबोर्न, मुंबई 2010
38 डेविड मिलर किंग्स इलेवन पंजाब  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मोहाली 2013
39 ट्रैविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 2024
39 प्रियांश आर्या पंजाब किंग्स  चेन्नई सुपर किंग्स  मुल्लापुर 2025
40 अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद  पंजाब किंग्स  हैदराबाद 2025*
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ? 
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की 171 रन की तूफानी साझेदारी के दमपर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। शनिवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए। जवाब में पिछले सत्र की उप विजेता टीम ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साछ हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में कोलकाता के खिलाफ 262/2 रन बनाकर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें