फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs PBKS: हैदराबाद ने हासिल किया IPL का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य, अभिषेक सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय

Sat, 12 Apr 2025 11:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए। जवाब में पिछले सत्र की उप विजेता टीम ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए और आठ रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी साझेदारी के दमपर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। शनिवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए। जवाब में पिछले सत्र की उप विजेता टीम ने 18.3 ओवर में दो विकेट खोकर 247 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसी के साछ हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में कोलकाता के खिलाफ 262/2 रन बनाकर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। 
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली टीमें

लक्ष्य रनचेज करने वाली टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
262 पंजाब किंग्स  कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 2024
246 सनराइजर्स हैदराबाद  पंजाब किंग्स  हैदराबाद 2025*
224 राजस्थान रॉयल्स  पंजाब किंग्स  शारजाह 2020
224 राजस्थान रॉयल्स  कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता 2024
219 मुंबई इंडियंस  चेन्नई सुपर किंग्स  दिल्ली 2021

246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की सलामी जोड़ी अपने रंग में नजर आई। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 171 रन की विशाल साझेदारी हुई। यह हैदराबाद के लिए किसी ओपनिंग जोड़ी द्वारा निभाई गई दूसरी बड़ी साझेदारी है। इस मामले में शीर्ष पर जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 2019 में आरसीबी के खिलाफ 185 रनों की पार्टनरशिप की थी।
 

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी

साझेदारी बल्लेबाज विपक्षी टीम स्थान वर्ष
185 जॉनी बेयरस्टो, डेविड वॉर्नर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैदराबाद 2019
171 अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड पंजाब किंग्स हैदराबाद 2025
167 अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड लखनऊ सुपर जाएंट्स  हैदराबाद 2024
160 जॉनी बेयरस्टो, डेविड वॉर्नर पंजाब किंग्स  दुबई 2020

अभिषेक ने इस मैच में महज 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 141 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ वह आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। अपनी पारी के दौरान 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 256.36 के स्ट्राइक रेट से 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। 
 

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

गेंदें खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
30 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पुणे वॉरियर्स इंडिया  बेंगलुरु 2013
37 यूसुफ पठान राजस्थान रॉयल्स  मुंबई इंडियंस  ब्रेबोर्न, मुंबई 2010
38 डेविड मिलर किंग्स इलेवन पंजाब  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मोहाली 2013
39 ट्रैविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 2024
39 प्रियांश आर्या पंजाब किंग्स  चेन्नई सुपर किंग्स  मुल्लापुर 2025
40 अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद  पंजाब किंग्स  हैदराबाद 2025*

इस मुकाबले से पहले तक खराब फॉर्म से जूझ रहे हेड ने भी शानदार वापसी कर ली। उन्होंने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 66 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 21 और ईशान किशन ने नौ रन बनाए और नाबाद रहे। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

पंजाब की पारी
इससे पहले, श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय और मार्कस स्टोइनिस की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। इस मैच में पंजाब ने अच्छी शुरुआत की थी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी हुई। आर्या 13 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इस साझेदारी की बदौलत पंजाब ने पावरप्ले में अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर भी बनाया। शुरुआती छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 89/1 था।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए श्रेयस अय्यर भी दमदार प्रदर्शन करते नजर आए। उन्होंने 22 गेंदों में पहले अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 36 गेंदों में 82 रन ठोके। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए प्रभसिमरन के साथ  25 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद श्रेयस को नेहल वढेरा का साथ मिला और दोनों के बीच 73 रन की विशाल पार्टनरशिप हुई। ईशान मलिंगा ने वढेरा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 27 रन बनाए। 

पारी के आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस का तूफान आया। उन्होंने मोहम्मद शमी के खिलाफ लगातार चार गेंदों में चार छक्के ठोके। इस ओवर में तेज गेंदबाज ने कुल 27 रन खर्च किए। पंजाब के लिए शशांक ने दो, मैक्सवेल ने तीन स्टोइनिस ने 34* और यानसेन ने पांच* रन बनाए। वहीं, हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार और ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें