फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'रोहित अपने करियर के उस मुकाम पर हैं जहां...', संजय मांजरेकर ने मुंबई के पूर्व कप्तान को दी खास सलाह

Sun, 30 Mar 2025 01:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रोहित चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में खाता नहीं खोल सके थे, जबकि गुजरात के खिलाफ वह आठ रन बना सके थे। रोहित ने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और संजय मांजरेकर - फोटो : ANI/ Instagram @sanjaysphotos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने रोहित शर्मा के मौजूदा फॉर्म को लेकर बात की है। मुंबई का यह पूर्व कप्तान आईपीएल 2025 में दो मैचों फेल रहा है। इसको लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। खराब शुरुआत के चलते एमआई को अपने शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मांजरेकर ने रोहित के फॉर्म को लेकर गंभीर तस्वीर पेश करते हुए कहा है कि इस सीनियर बल्लेबाज के हाथ से चीजें फिसल रही हैं। मांजरेकर ने कहा कि रोहित अपने करियर में एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां उन्हें हर सुबह खुद को आगे बढ़ने के लिए धकेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मांजरेकर की रोहित को खास सलाह

रोहित चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में खाता नहीं खोल सके थे, जबकि गुजरात के खिलाफ वह आठ रन बना सके थे। रोहित ने पिछले साल टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास ले लिया था। उसके बाद आईपीएल 2025 उनका पहला टी20 टूर्नामेंट है। मांजरेकर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, 'रोहित शर्मा निश्चित तौर पर एक दौर से गुजर रहे हैं। वह तीन-चार साल पहले के रोहित शर्मा नहीं हैं। वह अपने करियर के एक ऐसे चरण में है जहां उन्हें हर सुबह खुद को आगे बढ़ने के लिए कहना होगा। उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ेगा, क्योंकि चीजें उनके हाथ से फिसल रही हैं। वह अभी भी अपनी प्राकृतिक प्रतिभा और प्रवृत्ति पर भरोसा कर रहे हैं।'

मांजरेकर ने गुजरात से हार के बाद मुंबई की टीम का एनालिसिस किया

एमआई ने जीटी के खिलाफ मैच 36 रन से गंवा दिया। यह मुंबई की लगातार दूसरी हार रही। पिछले दो मैचों में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी का विश्लेषण करते हुए मांजरेकर ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीकी होने के नाते रेयान रिकेल्टन को भारतीय पिचों पर ढलने में समय लगेगा। एबी डिविलियर्स और हेनरिक क्लासेन को छोड़कर बहुत कम दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय पिचों पर सही मायने में सफल हुए हैं। इसलिए हमें उन्हें समय देना होगा।'

मांजरेकर ने कहा, 'इनके अलावा तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज और कुछ अन्य खिलाड़ी हैं, जो कि मुंबई की बल्लेबाजी लाइन अप को मजबूत बनाते हैं। हालांकि, इनमें से बहुत से खिलाड़ी ऐसी पिचों पर अच्छा खेलते हैं जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है।अगर यह वानखेड़े स्टेडियम में होता तो वे लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच जाते।'
विज्ञापन

'मुंबई की टीम अभी भी खिताब जीतने की दावेदार'

मांजरेकर ने कहा, 'मुंबई इंडियंस ने 35 रन पर दो विकेट खो दिए थे, तभी से वह दौड़ में नहीं दिख रहे थे। इसकी तुलना में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले दो विकेट पर लगभग 129 रन बनाए थे। 35 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद ऐसा लगा कि तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे। 190 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए साझेदारी बनाने की चुनौती यह है कि जरूरी रन रेट कम होने लगता है और ठीक यही हुआ। अंत में आपको यह कहना होगा कि गुजरात टाइटंस ने बेहतर बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि उन्होंने 15-20 रन ज्यादा बनाए। ओस कभी नहीं आई, जिससे मुंबई का काम और भी मुश्किल हो गया। लेकिन इन सबके बावजूद मुंबई इंडियंस के लिए दो हार काफी सामान्य बात है। वे अभी भी खिताब जीतने के दावेदार हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें