फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corbin Bosch: पीएसल से ज्यादा आईपीएल को तरजीह देने पर बिफरा PCB, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी को भेज दिया नोटिस

Sun, 16 Mar 2025 10:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीसीबी ने कॉर्बिन बॉश को बोर्ड के साथ उनके अनुबंध संबंधी प्रतिबद्धता के उल्लंघन के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है। इस साल 13 जनवरी को लाहौर में आयोजित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 'प्लेयर्स ड्राफ्ट' के 10वें चरण के दौरान डायमंड श्रेणी में पेशावर जाल्मी द्वारा चुना गया था।
विज्ञापन
कॉर्बिन बॉश - फोटो : Corbin Bosch-instagram (screengrab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश बहुत जल्द आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएंगे। 30 वर्षीय खिलाड़ी को उनके ही देश के लिजाद विलियम्स की जगह मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बॉश को कानूनी नोटिस भेज दिया है। उनका आईपीएल डेब्यू होना बाकी है लेकिन वह रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान में कौन सी टीम बेहतर? पीएम मोदी ने दिया जवाब, चैंपियंस ट्रॉफी का भी जिक्र किया    

पीसीबी ने क्यों भेजा नोटिस?
पीसीबी ने कॉर्बिन बॉश को बोर्ड के साथ उनके अनुबंध संबंधी प्रतिबद्धता के उल्लंघन के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है। इस साल 13 जनवरी को लाहौर में आयोजित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 'प्लेयर्स ड्राफ्ट' के 10वें चरण के दौरान डायमंड श्रेणी में पेशावर जाल्मी द्वारा चुना गया था।

इस महीने की शुरुआत में  मुंबई इंडियंस ने घोषणा की कि उसने दक्षिण अफ्रीका के चोटिल लिजाद विलियम्स की जगह लेने के लिए बॉश को टीम में शामिल किया है। बॉश को उनके एजेंट के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा गया था जिसमें खिलाड़ी से पेशेवर और अनुबंध संबंधित प्रतिबद्धताओं से हटने के कदम को उचित ठहराने के लिए पूछा गया है। पीसीबी प्रबंधन ने लीग से उनके जाने के बाद होने वाले परिणाम को भी बताया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका जवाब मांगा है। 

MI केपटाउन को जीत दिला चुके बॉश
पीएसएल के 2016 में लॉन्च होने के बाद से यह पहली बार है कि इसकी विंडो आईपीएल के साथ कई मैचों के लिए टकराएगी। चैंपियंस ट्रॉफी और पाकिस्तान में अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण पीसीबी को अपनी पीएसएल विंडो को नियमित फरवरी-मार्च से अप्रैल-मई में करना पड़ा। आईपीएल नीलामी में जिन विदेशी खिलाड़ियों को नहीं चुना गया था उनमें से कई ने बाद में पीएसएल के लिए करार किया जिसमें बॉश भी शामिल हैं। स्टार ऑलराउंडर एसए20 में मुंबई इंडियंस केपटाउन का हिस्सा थे और टीम को जीत दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने सात पारियों में 8.69 की इकोनॉमी से 11 विकेट हासिल किए थे। 

आईपीएल में चमक बिखेरते दिखेंगे बॉश
आईपीएल से पहले बॉश कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) और मजांसी सुपर लीग (एमएसएल) का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 86 टी20 मैचों में 8.38 की इकोनॉमी से 59 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वह दो अर्धशतकों की मदद से 663 रन भी बना चुके हैं। अब वह आईपीएल में अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: PM Modi: 'चार पीढ़ियों से खेली जा रही फुटबॉल', MP के इस जिले के मुरीद हुए पीएम मोदी, कहा- वह 'मिनी ब्राजील' है
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें