'सही टीम संयोजन तैयार नहीं कर पाए...'
फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि शायद मेगा नीलामी में उनकी तरफ से कुछ गलतियां हुई जिसके कारण वह सही टीम संयोजन तैयार नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, 'हार की मुख्य वजह बता पाना मुश्किल है। हमने जो प्रदर्शन किया है उसे अपनी खेल शैली से मिलाकर विस्तार से विचार कर रहे हैं। साथ ही यह भी देखने की कोशिश कर रहे हैं कि टीम में कितना विकास हो रहा है। हमें अपने रिकॉर्ड पर गर्व है क्योंकि हम लंबे समय तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने में सफल रहे हैं।'
IPL 2025 में अजब संयोग: पिछले साल भी 26 अप्रैल को ही हुआ था कोलकाता-पंजाब का मुकाबला, रच गया था इतिहास, जानें
'एक समय में चार-पांच खिलाड़ी फॉर्म खोएं तो...'
वहीं, धोनी ने टीम के लगातार खराब प्रदर्शन पर कहा कि जब एक ही समय में चार-पांच खिलाड़ी फॉर्म खो देते हैं तो टीम के लिए उम्मीद के मुताबिक परिणाम हासिल करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा, 'इस तरह के टूर्नामेंट में अगर एक या दो क्षेत्रों में कमियों को दूर करना है तो यह अच्छा है, लेकिन जब अधिकांश खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तो मुश्किल हो जाती है। ऐसे में आपको बदलाव करने की जरूरत होती है। आप बस चलते नहीं रह सकते। हम पर्याप्त रन नहीं बना पा रहे हैं।'
IPL 2025: चेपॉक पर 76 मैचों में तीसरी बार ऑलआउट हुई CSK, पहली बार घर पर एक सत्र में लगातार 4 मैच हारी टीम
धोनी और स्टेफन फ्लेमिंग
- फोटो : PTI
धोनी ने ब्रेविस की सराहना की
धोनी ने 42 रन की उम्दा पारी खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की भी सराहना की। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और हमें मध्य क्रम में इसकी जरूरत थी। जब स्पिनर आते हैं तो आप या तो अपनी बल्लेबाजी से या सही स्थानों को चुनकर रन बनाते हैं, लेकिन यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां हम सुधार करना चाहते हैं क्योंकि बीच के ओवर महत्वपूर्ण होते हैं।'