फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: क्या मुंबई की टीम कर पाएगी हैदराबाद जैसा कमाल? 2016 जैसा बन रहा संयोग, सामने पंजाब-आरसीबी की चुनौती

Sat, 31 May 2025 11:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

अब दोनों मुकाबले नॉकआउट हैं। हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। मुंबई की टीम इन दोनों मुकाबलों को जीतकर छठी बार खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी, जबकि पंजाब और आरसीबी अपने पहले खिताब की तलाश में हैं।
विज्ञापन
मुंबई की टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। प्लेऑफ की शुरुआत हो चुकी है और दो मैच भी खेले जा चुके हैं। अब आखिरी दो मुकाबले बचे हैं और मुंबई इंडियंस के सामने सनराइजर्स हैदराबाद जैसा कमाल करने का मौका है। साल 2016 की तरह फिर से संयोग बन रहे हैं। तब यानी नौ साल पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एलिमिनेटर खेली थी और फिर टीम ने खिताब जीता था। एसआरएच की टीम आईपीएल में इकलौती टीम है जिसने एलिमिनेटर खेलते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। उसने एलिमिनेटर, क्वालिफायर-दो और फाइनल तीनों मुकाबले जीते थे। खास बात तो यह है कि 2016 में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम ही फाइनल में थी और क्वालिफायर एक जीतकर सीधे फाइनल में पहुंची थी। वहीं, इस सीजन मुंबई के सामने सनराइजर्स जैसा कमाल दिखाने के लिए पंजाब और आरसीबी की चुनौती है।
विज्ञापन
Trending Videos

SRH के बाद दूसरी टीम बन जाएगी मुंबई?
एक जून को क्वालिफायर-दो और तीन जून को फाइनल होना है। दोनों मुकाबले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। आरसीबी ने 29 मई को क्वालिफायर-एक में पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, मुंबई ने 30 मई को एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालिफायर-दो में जगह बनाई। अब दोनों मुकाबले नॉकआउट हैं। हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। मुंबई की टीम इन दोनों मुकाबलों को जीतकर छठी बार खिताब पर कब्जा जमाना चाहेगी और सनराजर्स के बाद एलिमिनेटर खेलते हुए खिताब अपने नाम करने वाली दूसरी टीम बनना चाहेगी। 2016 में सनराइजर्स ने एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स को 22 रन से हराया था। इसके बाद क्वालिफायर-दो में गुजरात लायंस की टीम को चार विकेट से शिकस्त दी थी। फिर फाइनल में आरसीबी को आठ रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। 

मुंबई ने 228 रन बनाकर पंजाब को 208 पर रोका
मुंबई ने एलिमिनेटर की पहली चुनौती तो पार कर ली है, लेकिन अब उनके सामने पंजाब जैसी मजबूत टीम की चुनौती है। मुंबई की टीम ने खराब शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी की थी और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही, लेकिन मुंबई का प्रदर्शन नए कप्तान हार्दिक पांड्या के अंदर शानदार रहा है। शुक्रवार को मुंबई ने मुल्लांपुर में 228 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया और गुजरात को 208 रन ही बनाने दिया। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम से पार पाना आसान नहीं होगा। हालांकि, 2020 में श्रेयस दिल्ली के कप्तान रहे थे और रिकी पोंटिंग डीसी के कोच रहे थे।
विज्ञापन

मुंबई को है पोंटिंग और श्रेयस की जोड़ी का अनुभव
तब रोहित की कप्तानी वाली मुंबई ने दिल्ली को पहले क्वालिफायर एक में और फिर फाइनल में हराया था। ऐसे में मुंबई श्रेयस और पोंटिंग की रणनीति से भली भांति परिचित होगी। साथ ही पंजाब की टीम पिछले मैच में 101 रन पर सिमट गई थी और टीम का मनोबल गिरा होगा। मुंबई की टीम इसका फायदा उठाना चाहेगी। दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 33 मैच खेले गए हैं और दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही है। मुंबई ने 17 और पंजाब ने 16 मैच जीते हैं। पंजाब ने इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले मुंबई को तीन विकेट से हराया था। आरसीबी और पंजाब ने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है। यह देखने वाली बात होगी कि सत्र को नया चैंपियन मिलता है या फिर मुंबई एक और बार खिताब जीतने में कामयाब रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें