फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दूल्हे का हाथ थामने में ड्रामा कर रही थी दुल्हन, तभी लड़के ने किया कुछ ऐसा की शर्म से हो गई लाल

Sat, 31 May 2025 11:28 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में एक और ऐसा ही मजेदार और दिल को छू लेने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें जयमाला के वक्त दुल्हन दूल्हे का हाथ पकड़ने से साफ इनकार कर देती है। लेकिन इसके बाद दूल्हा कुछ ऐसा करता है कि वहां मौजूद हर शख्स मुस्कुरा उठता है।
विज्ञापन
दूल्हे ने दुल्हन के साथ की यह हरकत - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन आम जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुका है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो स्मार्टफोन का उपयोग न करता हो। स्मार्टफोन के साथ-साथ सोशल मीडिया का चलन भी तेजी से बढ़ा है। बात करें वेडिंग सीजन की तो शादी-ब्याह में होने वाली हल्की-फुल्की मस्ती और मजाक अक्सर यादगार बन जाते हैं, और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर जयमाल के दौरान खींचे गए वीडियो अक्सर वायरल हो जाते हैं। इन पलों में दूल्हा-दुल्हन के बीच का रोमांस, शरारत और नटखटपन लोगों को खूब पसंद आता है। कभी कोई दुल्हन दूल्हे के दोस्त की शरारत पर भड़क जाती है तो कभी दूल्हा किसी छोटी बात पर नाराज होकर वरमाला ही तोड़ देता है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपको हंसी आ जाएगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में एक और ऐसा ही मजेदार और दिल को छू लेने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें जयमाला के वक्त दुल्हन दूल्हे का हाथ पकड़ने से साफ इनकार कर देती है। लेकिन इसके बाद दूल्हा कुछ ऐसा करता है कि वहां मौजूद हर शख्स मुस्कुरा उठता है। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही दूल्हा स्टेज पर खड़ा होता है, वह दुल्हन को ऊपर बुलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है। लेकिन दुल्हन पूरी तरह मजाक के मूड में होती है और हर बार शरारत करते हुए अपना हाथ पीछे खींच लेती है। दूल्हा कई बार कोशिश करता है, मगर दुल्हन उसका हाथ पकड़ने को तैयार नहीं होती।

दूल्हे ने की यह हरकत की शर्मा गई दुल्हन
फिर अचानक दूल्हा मंच से नीचे आता है और दुल्हन को अपनी बाहों में उठा लेता है। वह उसे गोद में भरकर मंच तक ले आता है। यह नजारा देखकर सभी मेहमान तालियों से उसका स्वागत करते हैं, जबकि दुल्हन शरमाकर मुस्कुरा उठती है। ये पूरा पल इतना प्यारा और फिल्मी लगता है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
फेसबुक पर नैना यादव नाम की एक यूजर ने इस 34 सेकंड के वीडियो को शेयर किया है। जब तक यह रिपोर्ट लिखी गई, तब तक वीडियो को 14 लाख बार देखा जा चुका था और 19 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। वीडियो पर लोगों ने खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "दुल्हन तो बस गोद में आने का बहाना ढूंढ रही थी।" वहीं दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, "ये तो सिर्फ ट्रेलर है, असली मजा तो शादी के बाद शुरू होगा।"






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें