फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs KKR: मुंबई से हार के बाद फूटा कप्तान अजिंक्य रहाणे का गुस्सा, इन खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकरा; जानिए

Mon, 31 Mar 2025 11:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 116 रन के स्कोर पर रोका। यह इस सत्र का पहला सबसे न्यूनतम स्कोर है। केकेआर आईपीएल में 10वीं बार 120 से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई।
विज्ञापन
मुंबई बनाम कोलकाता - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से हराकर जीत का खाता खोल लिया। मौजूदा टूर्नामेंट में यह उनकी लगातार दो मैचों में हार के बाद पहली जीत है। वहीं, केकेआर को तीन मैचों दूसरी बार शिकस्त मिली है। शनिवार को मुकाबले की समाप्ति के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में मिली हार पर बात की। उन्होंने इसके लिए बल्लेबाजी क्रम को दोषी ठहराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MI vs KKR: डेब्यू मैच के लिए बेचैन थे अश्विनी कुमार, दोपहर का भोजन भी नहीं कर पाए; अब लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

केकेआर के कप्तान का बयान
कप्तान रहाणे ने कहा- सामूहिक रूप से बल्लेबाज नाकाम रहे। यह बल्लेबाजी के लिये अच्छा विकेट था और इस पर 180-190 रन बनने चाहिए थे। कई बार जब आप उछाल का सामना कर रहे होते हैं तो उसका उपयोग करना होता है। हमें तेजी से सीखना होगा। गेंदबाजों ने काफी कोशिश की लेकिन हम रन ही नहीं बना सके थे। हमारे विकेट गिरते रहे। पावरप्ले में चार विकेट गंवाने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है।

ताश के पत्तों की तरह बिखरा कोलकाता का बल्लेबाजी क्रम
अश्विनी कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 116 रन के स्कोर पर रोका। यह इस सत्र का पहला सबसे न्यूनतम स्कोर है। केकेआर आईपीएल में 10वीं बार 120 से कम के स्कोर पर ऑलआउट हुई। कोलकाता के बल्लेबाजों ने लचर प्रदर्शन किया। पावरप्ले में ही टीम 41 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 11, रिंकू सिंह ने 17, मनीष पांडे ने 19 और रमनदीप सिंह ने 22 रन बनाए। वहीं, पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। मुंबई के लिए दीपक चार ने दो विकेट झटके जबकि ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, विग्नेश पुथुर और मिचेल सेंटनर को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

मुंबई ने बनाया ये रिकॉर्ड
आईपीएल में यह मुंबई की केकेआर पर 24वीं जीत है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम पर एमाई ने 10वीं बार कोलकाता को मात दी है। 43 गेंदों के शेष रहते मुंबई ने जीत हासिल कर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया है। दो अंक और 0.309 के नेट रन रेट के साथ मुंबई छठे पायदान पर पहुंच गई जबकि केकेआर 10वें स्थान पर लुढ़क गई। उनका खाते में दो अंक जरूर हैं लेकिन केकेआर का नेट रन रेट -1.428 हो गया। आईपीएल 2025 की अंक तालिका में शीर्ष पर फिलहाल आरसीबी है जिसने अपने दोनों मैचों में जीत के साथ चार अंक हासिल किए हैं। उनका नेट रन रेट भी +2.266 का है।

ये भी पढ़ें: LSG vs PBKS Playing 11: जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे लखनऊ-पंजाब, टीम में होगा बदलाव? जानें संभावित प्लेइंग-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें