लखनऊ की टीम से जुड़ चुके हैं शार्दुल
आईपीएल ने इसकी पुष्टि की है। 33 साल के 'लॉर्ड शार्दुल' विशाखापत्तनम में लखनऊ की टीम से जुड़ भी चुके हैं। पांव की सर्जरी के बाद वापसी करने पर शार्दुल ने मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने रणजी में नौ मैचों में 505 रन बनाए थे और 35 विकेट लिए थे। आईपीएल नीलामी में नहीं चुने जाने के बाद ठाकुर ने काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए एसेक्स के साथ अनुबंध किया था।
IPL 2025: रिंकू ने क्यों किया कोहली को नजरअंदाज? नहीं मिलाया हाथ, फैंस बौखलाए
एसेक्स को पहले ही दे दी थी जानकारी
हालांकि, शार्दुल ने पहले ही एसेक्स को बता दिया था कि अगर आईपीएल की कोई फ्रेंचाइजी अगर किसी चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर उन्हें अपनी टीम में शामिल करती है तो वह यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे। मोहसिन को पिछले साल दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। वह इसके बाद लखनऊ की टीम के शिविर में शामिल हुए थे, लेकिन अभी चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
शार्दुल का आईपीएल में प्रदर्शन
शार्दुल इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अब तक इस लीग में 95 मैचों में 94 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 9.23 का रहा है। 36 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इसके अलावा वह 138.92 के स्ट्राइक रेट से 307 रन भी बनाए हैं। इनमें एक अर्धशतक शामिल है।
IPL 2025: बैट स्टंप्स पर लगने के बावजूद हिट विकेट क्यों नहीं दिए गए सुनील नरेन? MCC की नियम संख्या 35.2 है वजह
मयंक यादव की फिटनेस बनी चिंता
लखनऊ के लिए मयंक की फिटनेस भी चिंता का कारण बनी हुई है। मयंक चोट से उबर रहे हैं, लेकिन उन्हें खेलने के लिए अभी मंजूरी नहीं मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स में खबर आई थी कि मयंक आईपीएल 2025 सीजन के पहले चरण में नहीं खेल सकेंगे और अब ताजा जानकारी सामने आई है कि वह अप्रैल के दूसरे सप्ताह में टीम से जुड़ेंगे। मोहसिन और मयंक के नहीं रहने से टीम को नुकसान हो सकता है।