फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs KKR: राजस्थान के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेल रहे सुनील नरेन? कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताई वजह, जानिए

Wed, 26 Mar 2025 07:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

राजस्थान और केकेआर के बीच बराबरी का मुकाबला है। दोनों टीमों के हेड टु हेड की बात करें तो राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल में अब तक कुल 29 मैच हुए हैं जिसमें दोनों ही टीमों ने 14-14 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे-सुनील नरेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 का छठा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में गत विजेता केकेआर स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन के बगैर उतरी है। टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के बाद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी अस्वस्थ हैं, इसलिए उन्हें इस मैच में आराम दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RR vs KKR Live Score: राजस्थान को पहला झटका, संजू सैमसन 13 रन बनाकर आउट हुए; वैभव अरोड़ा को मिली सफलता

राजस्थान और कोलकाता को पहली जीत की तलाश
हार के साथ आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत करने वाली गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स की टीम की नजरें जीत की पटरी पर लौटने पर हैं। कोलकाता को पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार मिली, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को हराया था। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि सुनील नरेन की जगह मोईन अली को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वह इस मुकाबले के जरिए राजस्थान के लिए आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं।

दोनों के बीच बराबरी का मुकाबला
राजस्थान और केकेआर के बीच बराबरी का मुकाबला है। दोनों टीमों के हेड टु हेड की बात करें तो राजस्थान और केकेआर के बीच आईपीएल में अब तक कुल 29 मैच हुए हैं जिसमें ने दोनों ही टीमों ने 14-14 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। राजस्थान और कोलकाता की टीमें इस सीजन अपने पहले मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में आक्रामकता दिखाने में असफल रही। दोनों टीमें अब वापसी करना चाहेंगी। 

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कुणाल सिंह राठौड़, शुभम दुबे, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेन मफाका।

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: एनरिक नॉर्त्जे, मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, लवनीथ सिसोदिया।

ये भी पढ़ें: नई दोस्त के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गईं सारा तेंदुलकर, मौज-मस्ती करते हुए वीडियो वायरल    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें