बुमराह सीओई में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे थे
ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, बुमराह बंगलूरू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ से मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को मुंबई इंडियंस से जुड़ गए। बुमराह सीओई में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे थे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट लगी थी और पीठ के निचले हिस्से में परेशानी थी। इसके बाद जनवरी से वह सीओई में ही रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: रविवार के बावजूद आज सिर्फ एक मैच, पुराने कार्यक्रम के मुताबिक क्यों नहीं हो रहा KKR vs LSG मुकाबला?
आरसीबी के खिलाफ खेलेंगे या करेंगे आराम?
बुमराह के बारे में आखिरी अपडेट चार अप्रैल को आया था, जब यह बताया गया था कि वह एक्शन में लौटने से पहले कम से कम आरसीबी के खिलाफ मैच को मिस करेंगे। बुमराह हाल के हफ्तों में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी का लोड बढ़ा रहे थे और चार अप्रैल तक फिटनेस टेस्ट के अंतिम दौर में भाग लेने के करीब थे। अभी तक यह भी साफ नहीं है कि आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले ही टीम से जुड़ जाने के बाद वह सीधे टीम में आ जाएंगे या कुछ समय और आराम करेंगे। हालांकि, जो भी हो, मैदान पर उनकी वापसी अब ज्यादा दूर नहीं है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: 'धोनी अब भी मजबूत..', CSK के कोच फ्लेमिंग ने माही का किया समर्थन, संन्यास की अटकलों को भी खारिज किया
2023 में भी हुई बुमराह की पीठ की सर्जरी
बुमराह को चार जनवरी को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए जिसे भारत ने जीता था। मार्च 2023 में बुमराह की पीठ की सर्जरी भी हुई थी। हालांकि, तब से लेकर जनवरी 2025 तक वह लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्हें काफी गेंदबाजी करनी पड़ी। ऐसे में वही समस्या दोबारा उत्पन्न हुई। अब वह फिर से मैदान पर लौटने को तैयार हैं।