फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs MI: दूसरे मैच में भी फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज ने किया बोल्ड; फैंस ने कहा- सही जवाब दिया

Sat, 29 Mar 2025 11:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा ने सिराज को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर सिराज नई गेंद नहीं लेंगे तो उनकी प्रभावशीलता थोड़ी कम हो जाएगी। अब मुंबई के खिलाफ मुकाबले में सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के पूर्व कप्तान को आउट कर दिया। इस पर फैंस ने रोहित के मजे ले लिए।
विज्ञापन
सिराज-रोहित - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर आईपीएल में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। उन्हें मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया। 18वें सत्र का नौवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम ने मुंबई के सामने 197 रन का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन

सिराज ने भेजा रोहित को पवेलियन
अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई की शुरुआत झटके के साथ हुई। उन्हें पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह चार गेंदों में दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। हिटमैन को मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। 

सिराज ने लिया रोहित से बदला?
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा ने सिराज को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा कि अगर सिराज नई गेंद नहीं लेंगे तो उनकी प्रभावशीलता थोड़ी कम हो जाएगी। अब मुंबई के खिलाफ मुकाबले में सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के पूर्व कप्तान को आउट कर दिया। इस पर फैंस ने रोहित के मजे ले लिए। कुछ प्रशंसकों ने कहा- 'सिराज ने सही जवाब दिया।' बता दें कि, रोहित शर्मा अब तक आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उनके बल्ले से रन निकलना तो दूर की बात है, वह विकेट पर संघर्ष करते दिख रहे हैं। इससे पहले चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में वह बिना खाता खोले आउट हुए थे। उन्हें खलील अहमद ने पवेलियन की राह दिखाई थी।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटोन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू। 
इम्पैक्ट सब: रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बोश, विल जैक्स। 

गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 
इम्पैक्ट सब: महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें