फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: फ्लेमिंग के तर्क से संतुष्ट नहीं पुजारा, बोले- सीएसके हमेशा अपनी मजबूती के तहत पिच तैयार करती है

Sat, 29 Mar 2025 11:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रजत पाटीदार की अगुआई वाली आरसीबी ने सीएसके को 50 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी। आरसीबी ने इस तरह 17 साल बाद चेन्नई को चेपॉक पर हराया था। चेन्नई की हार के बाद फ्लेमिंग में घरेलू मैदान का फायदा नहीं होने की बात कही थी।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के बयान पर असहमति जताई है। पुजारा का कहना है कि चेन्नई एक ऐसी फ्रेंचाइजी जो अपनी मजबूती के तहत पिच तैयार करती है। पुजारा का बयान ऐसे समय आया है जब सीएसके को उसके घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

आरसीबी ने 17 साल बाद चेपॉक पर दर्ज की थी जीत 
रजत पाटीदार की अगुआई वाली आरसीबी ने सीएसके को 50 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी। आरसीबी ने इस तरह 17 साल बाद चेन्नई को चेपॉक पर हराया था। चेन्नई की हार के बाद फ्लेमिंग में घरेलू मैदान का फायदा नहीं होने की बात कही थी, जिसे लेकर अब पुजारा ने बयान दिया है। पुजारा का कहना है कि घरेलू मैदान पर चेन्नई को फायदा नहीं मिलने की बात वह नहीं पचा पा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: GT vs MI: साई सुदर्शन ने अहमदाबाद में लगातार चौथी बार 50+ स्कोर बनाया, गिल ने भी हासिल की विशेष उपलब्धि
 

पुजारा ने कहा, सीएसके में, आप शिकायत नहीं कर सकते। यह एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जहां वे अपनी ताकत के हिसाब से पिचें तैयार करते रहे हैं। अगर फ्लेमिंग कह रहे हैं कि कोई घरेलू फायदा नहीं है और उनको अपनी मर्जी की पिच नहीं मिलती तो मुझे काफी आश्चर्य हुआ। अगर आप मुंबई इंडियंस, सीएसके, केकेआर के बारे में बात करते हैं तो मुझे नहीं लगता कि ऐसा है। किसी भी अन्य फ्रेंचाइजी के बारे में, मैं अब भी समझ सकता हूं। वे तीन फ्रेंचाइजी यह सुनिश्चित करती हैं कि उन्हें वह पिच मिले जैसी वे चाहते हैं। घरेलू मैदान पर खेलना उनकी ताकत रही है।
विज्ञापन

पुजारा ने यह भी कहा कि सीएसके के एक कट्टर प्रशंसक को सबसे ज्यादा दुख इस बात से होगा कि वे पूरी तरह से हार मान लेते हैं। उन्होंने कहा, सीएसके के लिए सीखने के लिए बहुत कुछ है। मैं फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहा हूं। अगर आप सीएसके के प्रशंसक हैं तो आप वाकई निराश होंगे। आप हारते हैं लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह मैच गंवाया, उससे ड्रेसिंग रूम में काफी निराशा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें