फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs DC: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में हासिल किया अपना सबसे बड़ा लक्ष्य, दिल्ली को हराकर शीर्ष पर पहुंची टीम

Sat, 19 Apr 2025 08:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात टाइटंस ने इस मैच में जीत के साथ अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। गुजरात सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
रदरफोर्ड और बटलर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोस बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड की शानदार शतकीय साझेदारी की मदद से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए थे। जवाब में बटलर ने 54 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए जिससे गुजरात ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

गुजरात ने इस तरह आईपीएल में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले टीम ने कभी भी 200+ रनों का लक्ष्य हासिल नहीं किया था। दिल्ली ने इस मैच से पहले चार बार 200 से अधिक रनों का लक्ष्य का पीछा किया था, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली थी। यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी किसी टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य है। 

आईपीएल में गुजरात के बड़े लक्ष्य 
लक्ष्य विरोधी टीम वर्ष
204 दिल्ली कैपिटल्स 2025
198 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2023
197 राजस्थान रॉयल्स 2024
196 सनराइजर्स हैदराबाद 2022
190 पंजाब किंग्स 2022

तालिका में दिल्ली को पीछे छोड़ा 
गुजरात टाइटंस ने इस मैच में जीत के साथ अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। गुजरात सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम सात मैचों में पांच जीत और दो हार के साथ 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। गुजरात और दिल्ली के अंक भले ही समान है, लेकिन नेट रन रेट के मामले में गुजरात दिल्ली से आगे है। 

ये भी पढ़ें: GT vs DC: अहमदाबाद में भीषण गर्मी से खिलाड़ियों को हुई दिक्कत, बेहाल दिखे ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल

बटलर-रदरफोर्ड ने गिल-सुंदर को पछाड़ा
बटलर और रदरफोर्ड के बीच 119 रनों की साझेदारी हुई जो गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल में तीसरे विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है। बटलर और रदरफोर्ड ने इस मामले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के रिकॉर्ड को पीछ छोड़ा जिन्होंने टीम के लिए तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की थी। 

गिल ने जल्द गंवाया विकेट 
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया था। गिल सात रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े और टीम को संभाला। सुदर्शन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 21 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। फिर बटलर और रदरफोर्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर दिल्ली के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। बटलर और रदरफोर्ड ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 

तेवतिया ने लगाया विजयी चौका 
रदरफोर्ड इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और अंत में मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए। रदरफोर्ड ने 34 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। रदरफोर्ड के आउट होने के बाद मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था। गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी और क्रीज पर तेवतिया मौजूद थे। तेवतिया ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का लगाया और दूसरे गेंद पर चौका जड़कर मैच खत्म कर दिया। तेवतिया तीन गेंदों पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिले। 

ये भी पढ़ें: GT vs DC: दिल्ली के खिलाफ 20वां ओवर डालने आए साई किशोर, 15 साल बाद हुआ ऐसा; जयसूर्या-रोहित की सूची में शामिल

अक्षर पटेल की जूझारू पारी 
इससे पहले, गुजरात ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया था। दिल्ली ने इस मैच के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क को प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया था और अभिषेक पोरेल के साथ करुण नायर पारी की शुरुआत करने आए। अभिषेक ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन अरशद खान ने पोरेल को आउट किया। पोरेल नौ गेंदों पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दिल्ली के लिए कप्तान अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। हालांकि, अंत में आशुतोष शर्मा ने 19 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए जिससे टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही।  
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने पोरेल और केएल राहुल के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। केएल राहुल 10 साल बाद आईपीएल में तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद करुण नायर भी 18 गेंदों पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान अक्षर ने फिर ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई, लेकिन सिराज ने स्टब्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। स्टब्स 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिचेल स्टार्क दो रन और कुलदीप यादव चार बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 41 रन देकर चार विकेट लिए। प्रसिद्ध फिलहाल पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें