फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs LSG: आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, सैमसन की जगह मिला मौका

Sat, 19 Apr 2025 07:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वैभव आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 14 वर्ष 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। इस मामले में उन्होंने प्रयास रे बर्मन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 16 वर्ष 157 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। आईपीएल 2025 के लिए पिछले साल हुई मेगा नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : RR (X-SCREENGRAB)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया। इसी के साथ वह आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्हें राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया जो चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन

वैभव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
वैभव आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 14 वर्ष 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। इस मामले में उन्होंने प्रयास रे बर्मन को पीछे छोड़ा जिन्होंने 16 वर्ष 157 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। आईपीएल 2025 के लिए पिछले साल हुई मेगा नीलामी में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस खिलाड़ी का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। वह आईपीएल नीलामी इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे। बिहार के वैभव ने सिर्फ 13 साल और 242 दिनों की उम्र में आईपीएल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में इतिहास रच दिया था। 

IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी
उम्र खिलाड़ी टीम वर्ष
14 साल 23 दिन वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 2025
16 साल 157 दिन प्रायस रे बर्मन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2019
17 साल 11 दिन मुजीब उर रहमान पंजाब किंग्स 2018
17 साल 152 दिन रियान पराग राजस्थान रॉयल्स 2019
17 साल 179 दिन प्रदीप सांगवान दिल्ली कैपिटल्स 2008

नौ साल की उम्र में शुरू हुई क्रिकेट यात्रा
सूर्यवंशी की क्रिकेट यात्रा नौ साल की उम्र में शुरू हुई, जब उन्हें अपने पिता संजीव सूर्यवंशी से शुरुआती कोचिंग मिली। क्रिकेट के प्रति उनके पिता के जुनून और खुद उनके समर्पण ने वैभव को इतनी कम उम्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया, जिससे वह भारतीय क्रिकेट में एक होनहार प्रतिभा बन गए।
विज्ञापन

रणजी में भी कर चुके डेब्यू
वैभव वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024 में महज 12 साल और 284 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वह ऐसा करने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर सहित कई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा था। सचिन बेहद कम उम्र में रणजी क्रिकेट में बड़ा नाम बन गए थे और भारत की युवा टीम में भी जगह बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें