फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs DC: केएल राहुल आईपीएल में सबसे कम पारियों में 200 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज, धोनी-कोहली को पछाड़ा

Sat, 19 Apr 2025 04:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आईपीएल के मौजूदा सत्र में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिख रहे हैं। इससे पहले वह लखनऊ का हिस्सा थे। इस सत्र में उनका बल्ला जमकर गरज रहा है। पिछली छह पारियों में दिग्गज खिलाड़ी ने 266 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल-ट्रिस्टन स्टब्स - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल में सबसे कम पारियों में 200 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: गलती विकेटकीपर की, लेकिन सजा गेंदबाज और टीम को मिले? वरुण चक्रवर्ती ने इस नियम पर उठाए सवाल, जानें

केएल राहुल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
आईपीएल के मौजूदा सत्र में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिख रहे हैं। इससे पहले वह लखनऊ का हिस्सा थे। इस सत्र में उनका बल्ला जमकर गरज रहा है। पिछली छह पारियों में दिग्गज खिलाड़ी ने 266 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। अब दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह आईपीएल में सबसे कम पारियों में 200 छक्के पूरने करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा 129 पारियों में किया।

IPL में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज पारियां
केएल राहुल* 129
संजू सैमसन 159
महेंद्र सिंह धोनी 165
विराट कोहली 180

प्रसिद्ध कृष्णा के जाल में फंसे राहुल
गुजरात के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे केएल राहुल ने 14 गेंदों का सामना किया और चार चौके व एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने यॉर्कर गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। दिलचस्प बात यह है कि कृष्णा ने इस सत्र में सिर्फ दो बार यॉर्कर गेंदें फेंकी हैं जिनपर उन्हें विकेट मिले हैं। केएल राहुल से पहले तेज गेंदबाज ने टिम डेविड को पवेलियन की राह दिखाई है। 

ये भी पढ़ें: GT vs DC: दिल्ली ने इस सीजन सात मैचों में चार बार ओपनिंग जोड़ी बदली, 10 साल बाद तीसरे नंबर पर उतरे केएल राहुल

दिल्ली बनी गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी टीम
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 का पावरप्ले का अपना सबसे बड़ा स्कोर बना लिया। टीम ने शुरुआती छह ओवर में दो विकेट खोकर 73 रन बनाए। इससे पहले टीम ने मुंबई के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मुकाबले में 72/1 का स्कोर तैयार किया था। इसके अलावा अक्षर पटेल की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाली तीसरी टीम बन गई। 
विज्ञापन

आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाली टीमें
टीम स्कोर जगह/वर्ष
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 92/1 बेंगलुरु/2024
पंजाब किंग्स 73/1 अहमदाबाद/2025
दिल्ली कैपिटल्स 73/2 अहमदाबाद/2025*
चेन्नई सुपर किंग्स 72/0 अहमदाबाद/2023
लखनऊ सुपर जाएंट्स 72/0 अहमदाबाद/2023
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें