दिल्ली की टीम का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा रहा है और वह फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। दिल्ली ने हालांकि, इस सीजन चार बार अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया है। दिल्ली के लिए आईपीएल 2025 में अब तक फाफ डुप्लेसिस-मैकगर्क, केएल राहुल-मैकगर्क, पोरल-मैकगर्क और पोरेल-करण नायर पारी का आगाज कर चुके हैं। दिल्ली को डुप्लेसिस के नहीं खेलने की वजह से प्लेइंग-11 में बदलाव करने पड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: GT vs DC: गुजरात टाइटंस टीम में कब होगी कगिसो रबाडा की वापसी? कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान दिया जवाब