भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने शनिवार को खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल खिलाड़ियों को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये मैच फीस के रूप में मिलेंगे।
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले शीर्ष परिषद की बैठक शनिवार को बेंगलुरु में हुई। इस बैठक में रिटेंशन सहित कई अन्य मुद्दों पर निर्णय लिया गया है। शीर्ष परिषद ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को पिछली टीमों में से अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी है। इसमें नीलामी में एक राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड भी शामिल होगा। 2022 में आयोजित पिछली मेगा नीलामी में एक टीम को अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी।
विज्ञापन
2 of 7
जय शाह
- फोटो : twitter
सैलरी कैप में इजाफा
कोई भी फ्रेंचाइजी छह में से भारतीय और विदेशी मिलाकर अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ी रिटेन कर सकेगी। यानी अगर किसी टीम ने पांच कैप्ड खिलाड़ी लिया है तो उसे छठा खिलाड़ी अनकैप्ड रिटेन करना होगा। वहीं, आईपीएल 2025 के लिए नीलामी पर्स में भी बढ़ोत्तरी की गई है और इसे बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कुल सैलेरी कैप में अब नीलामी पर्स, इंक्रीमेंटल परफोर्मेंस पे और मैच फीस शामिल होगी। इससे पहले, नीलामी पर्स और इंक्रीमेंटल परफोर्मेंस पे मिलाकर 110 करोड़ रुपये का सैलेरी कैप था। 2026 में यह बढ़कर 151 करोड़ और 2027 में 157 करोड़ रुपये का होगा।
विज्ञापन
3 of 7
आईपीएल
- फोटो : BCCI/IPL
बीसीसीआई ने मैच फीस का किया एलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने शनिवार को खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल खिलाड़ियों को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये मैच फीस के रूप में मिलेंगे। वहीं, सभी लीग मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे।
4 of 7
आईपीएल
- फोटो : BCCI/IPL
शाह ने लिखा, आईपीएल में निरंतरता और बेहतरीन प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपये की मैच फीस शुरू करने से रोमांचित हैं। एक सीजन में सभी लीग मैच खेलने वाले क्रिकेटर को अपनी अनुबंधित राशि के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रत्येक फ्रैंचाइजी सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। यह आईपीएल और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है।
विज्ञापन
5 of 7
आईपीएल
- फोटो : twitter
विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी के लिए कराना होगा पंजीकरण
किसी भी विदेशी खिलाड़ी को बड़ी नीलामी में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना होगा। अगर कोई विदेशी खिलाड़ी पंजीकरण नहीं कराता है तो वह अगले वर्ष की खिलाड़ी नीलामी में पंजीकरण के लिए अयोग्य होगा।
विज्ञापन
6 of 7
जोस बटलर और सुनील नरेन
- फोटो : IPL/BCCI
नीलामी में चुने जाने के बाद सीजन नहीं खेलने पर मिलेगा दंड
कोई भी खिलाड़ी जो खिलाड़ियों की नीलामी के लिए पंजीकरण कराता है और नीलामी में चुने जाने के बाद, सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध बनाता है उसे दो सीजन के लिए टूर्नामेंट और खिलाड़ी नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। मालूम हो कि नीलामी में चुने जाने के बाद कुछ खिलाड़ी विभिन्न कारणों से अपने देश लौट जाते हैं। पिछली बार भी ऐसा हुआ था और कई आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों ने इस पर आपत्ति जताई थी। ऐसे कई मामले सामने आने के बाद आईपीएल की शीर्ष परिषद ने कठोर निर्णय लेने का फैसला किया है। आईपीएल 2024 में नॉकआउट मुकाबलों से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए आईपीएल के बीच से ही स्वदेश लौट गए थे जिसकी कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने भी आलोचना की थी।
धोनी की राह हुई आसान
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2025 की राह आसान हो गई है। इस साल के अंत में होने वाली मेगा नीलामी में दिग्गज खिलाड़ी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर उतर सकते हैं। दरअसल, शीर्ष परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि कोई भारतीय खिलाड़ी पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेला है तो उसे अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाएगा। धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन उन्होंने भारत के लिए अंतिम मैच 2019 में खेला था। धोनी अंतिम बार 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के लिए खेलने उतरे थे। आईपीएल के अनुसार, अगर कोई कैप्ड भारतीय खिलाड़ी संबंधित सीजन के आयोजन से पहले के पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट मैच, वनडे, टी20 अंतरराष्ट्रीय) में शुरुआती एकदाश में नहीं खेला है या उसके पास बीसीसीआई के साथ केंद्रीय अनुबंध नहीं है, तो वह अनकैप्ड हो जाएगा। यह नियम सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए लागू होगा।