फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs MI: बारिश में धुला मुंबई-गुजरात मुकाबला तो क्या होगा नतीजा? किसका सफर होगा समाप्त; जानें मौसम का हाल

Fri, 30 May 2025 03:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

एलिमिनेटर मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। रविवार को अहमदाबाद में क्वालिफायर-2 मुकाबला होना है और एलिमिनेटर तथा इस मुकाबले में एक दिन का ही अंतर है।
विज्ञापन
मुंबई बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार को मुल्लांपुर में आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा, वहीं जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर लेगी जहां उसका सामना रविवार को पंजाब किंग्स से होगा। क्वालिफायर-2 में जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से तीन जून को भिड़ेगी। 
विज्ञापन

आरसीबी ने गुरुवार को पंजाब किंग्स को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। गुजरात और मुंबई के पास ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने का मौका था, लेकिन दोनों टीमों इससे चूक गईं। गुजरात को अपने अंतिम दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था, जिससे वह तालिका में तीसरे स्थान पर ही। दूसरी ओर, मुंबई भी अच्छी फॉर्म में दिख रही थी, लेकिन उसे अंतिम तीन में से दो मैच हारने पड़े जिससे हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम चौथे स्थान पर रही। 

क्या बारिश डालेगी बाधा?
इस आईपीएल सीजन में बारिश ने कुछ मैचों में बाधा डाली है, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान मुल्लांपुर में बारिश की संभावना बेहद कम है। मौसम विभाग के अनुसार, मुल्लांपुर में मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान नहीं है और इस बात की संभावना कम है कि मैच प्रभावित होगा। प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि मौसम इस दौरान साफ रहेगा जिससे उन्हें मैच का पूरा आनंद देखने मिलेगा। 

मैच बारिश में धुला तो किसे फायदा?
वैसे तो एलिमिनेटर मैच में बारिश की संभावना ना के बराबर है, लेकिन अगर बारिश हुई और मैच नहीं हो सका तो गुजरात की टीम क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर लेगी क्योंकि वह अंक तालिका में मुंबई से ऊपर तीसरे स्थान पर थी। मुंबई ने चौथे स्थान पर रहकर ग्रुप चरण का अंत किया था इसलिए अगर मैच बारिश में धुला तो मुंबई को नुकसान होगा और उसका सफर समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन

एलिमिनेटर के लिए नहीं है रिजर्व डे
एलिमिनेटर मुकाबले के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। रविवार को अहमदाबाद में क्वालिफायर-2 मुकाबला होना है और एलिमिनेटर तथा इस मुकाबले में एक दिन का ही अंतर है। पंजाब और आरसीबी के बीच क्वालिफायर-1 मुकाबला मुल्लांपुर में खेला गया था और उस दौरान भी मौसम एक दम साफ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें