फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs RR: चेन्नई पर जीत के साथ राजस्थान का सफर समाप्त, युद्धवीर-आकाश के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बिखेरी चमक

Tue, 20 May 2025 11:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 188 रन बनाए और टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की 90+ रनों की साझेदारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ संजू सैमसन के नेतृत्व वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। ग्रुप चरण में यह उनका आखिरी मुकाबला था। वहीं, चेन्नई को अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 25 मई को खेलना है। राजस्थान और चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 188 रन बनाए और टूर्नामेंट की चौथी जीत दर्ज की।

राजस्थान की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी हुई थी। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी हुई, जिसे अंशुल कंबोज ने तोड़ा। उन्होंने जायसवाल को बोल्ड किया। वह 19 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यवंशी को कप्तान संजू सैमसन का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। सैमसन 41 और सूर्यवंशी 57 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में रियान पराग कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव जुरेल 31 और शिमरन हेटमायर 12 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए अश्विन ने दो विकेट लिए जबकि अंशुल कंबोज और नूर अहमद को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

चेन्नई की पारी
इससे पहले चेन्नई की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। डेवोन कॉनवे को युद्धवीर सिंह ने शिकार बनाया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। इसके बाद उन्होंने उर्विल को भी पवेलियन की राह दिखाई, जो खाता भी नहीं खोल पाए। चेन्नई के लिए आयुष म्हात्रे ने 43, डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 और शिवम दुहे ने 39 रनों की बड़ी पारियां खेलीं। वहीं, कप्तान धोनी 17 गेंदों में एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान की तरफ से युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि तुषार देशपांडे और वानिंदु हसरंगा को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें