पांच आईपीएल खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए 18वां सत्र अब तक कुछ खास नहीं रहा है। आठ में से छह मैचों में शिकस्त के साथ टीम अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह महेंद्र सिंह धोनी संभाल रहे हैं। सलामी बल्लेबाज चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए थे। चेन्नई के मौजूदा प्रदर्शन पर अब टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उतार-चढ़ाव से घबराने की कोई बात नहीं है।