फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: 'कोई बहाना नहीं चलेगा', ऋषभ पंत पर भड़के अंबाती रायुडू; लताड़ लगाकर की ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी की मांग

Wed, 23 Apr 2025 03:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ को आठ विकेट से मुंह की खानी पड़ी थी। इस मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे, जिसकी वजह से अब उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मशहूर कमेंटटेटर अंबाती रायुडू ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत के मौजूदा फॉर्म पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पंत को अपने फैसलों पर नियंत्रण करना चाहिए और ऊपरी क्रम में आने के लिए बहाने बंद करने होंगे। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ को आठ विकेट से मुंह की खानी पड़ी थी। इस मैच में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे, जिसकी वजह से अब उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: LSG vs DC: दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम लड़खड़ाने के बाद जहीर से चर्चा करते दिखे पंत, वीडियो हुआ वायरल 

दिल्ली के खिलाफ खाता खोले बिना लौटे पंत
मौजूदा सत्र में पंत का बल्ला खामोश रहा है। अब तक खेले नौ मैचों में उन्होंने सिर्फ 106 रन बनाए हैं, इनमें सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी शामिल है। दिल्ली के खिलाफ वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें मुकेश कुमार ने बोल्ड किया। यह मुकाबले में शिकस्त के साथ लखनऊ -0.054 के नेट रन रेट के साथ पांचवें पायदान पर खिसक गई। 

पंत पर भड़के रायुडू
मैच के बाद अंबाती रायुडू ने ऋषभ पंत पर अपनी भड़ास निकाली और कहा कि उन्हें टीम में लिए जाने वाले निर्णयों पर नियंत्रण रखना होगा और ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए आना होगा। उन्होंने कहा- ऋषभ पंत को वास्तव में एलएसजी में लिए जा रहे निर्णयों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। उसे बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने की आवश्यकता है। वह अब कोई बहाना नहीं दे सकता। वह कप्तान है और यह कप्तान का खेल है। हम सभी इसे स्वीकार करते हैं। आगे बढ़ते हुए, एलएसजी को कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है। शायद मयंक यादव को शामिल किया जाए। साथ ही पंत को थोड़ा ऊपर बल्लेबाजी करनी होगी। आप पूरी स्थिति को लेकर स्पष्ट रूप से काफी तनाव में दिख रहे हैं।

अंतिम ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे पंत 
पंत बल्लेबाजी के लिए उस वक्त उतरे जब लखनऊ की पारी समाप्त होने में दो गेंद शेष थी। पंत इस मैच में भले ही दो गेंद खेलने उतरे, लेकिन खाता भी नहीं खोल सके। लखनऊ की पारी समाप्त होने के बाद ड्रेसिंग रूम में निराश नजर आए। सबसे ज्यादा हैरानी की बात पंत का निचले क्रम पर उतरना रहा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सातवें नंबर पर उतरने का फैसला पंत का था या टीम प्रबंधन ने उन्हें देर से उतरने कहा था। 

जहीर खान से पंत की बहस पर भी बोले रायुडू
मैच के बाद पंत टीम के मेंटर जहीर खान के साथ तीखी बहस करते नजर आए।  ऐसा लग रहा था कि वह जहीर के साथ बल्लेबाजी स्थान को लेकर बहस कर रहे हैं। इस पर चर्चा करते हुए रायुडू ने कहा- मुझे लगता है कि पंत को वास्तव में खुद पर जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। उसे वास्तव में अपने फैसले खुद लेने की जरूरत है। अगर आप एक अच्छी टीम हैं तो कभी-कभी ये दृश्य वास्तव में अच्छे नहीं होते हैं। क्योंकि आप चाहते हैं कि सब कुछ बंद दरवाजों के पीछे हो। आप चाहते हैं कि सब कुछ घर के अंदर कहा जाए।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दो विकेट लेते ही मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे बुमराह, इस खिलाड़ी को पीछे छोड़ेंगे 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें