फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs MI: मुंबई की तीसरी हार के बाद बल्लेबाजों और गेंदबाजों पर भड़के कप्तान हार्दिक पांड्या, जानें क्या कहा

Sat, 05 Apr 2025 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई के पास लखनऊ के 203 रन का कोई जवाब नहीं था। मुंबई की टीम की यह इस सीजन तीसरी हार रही।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ आईपीएल मैच में 12 रन से हार का सामना करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम ने गेंदबाजी करते समय 10-12 रन अधिक खर्च किए। मैच के बाद पुरस्कार समारोह में हार्दिक ने कहा, 'हारना हमेशा निराशाजनक होता है। मैं अगर ईमानदारी से कहूं तो मैदान में हमने 10-12 रन ज्यादा खर्च किए। आखिरी में हम इसी अंतर से हारे।'
विज्ञापन


हार्दिक ने अपनी गेंदबाजी की तारीफ की
हार्दिक ने इस मैच में 36 रन देकर पांच विकेट लिए। टी20 क्रिकेट में उन्होंने पहली बार पांच विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा अपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठाया है। मेरे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं, लेकिन मैं विकेट परखकर समझदारी से अपने विकल्प चुनता हूं। मैं विकेट लेने की जगह बल्लेबाजों से गलतियां करवाने और उन्हें डॉट गेंद फेंकने की कोशिश करता हूं।'

यह भी पढ़ें: LSG vs MI: तिलक IPL में रिटायर्ड आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज, सूर्यकुमार-हरभजन भी चौंके, हार्दिक ने दी सफाई
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
'बल्लेबाजी इकाई के रूप में पिछड़े'
हार्दिक ने बल्लेबाजों को भी फटकार लगाते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हम पिछड़ गए। हम एक टीम के रूप में जीतते हैं और एक टीम के रूप में हार रहे हैं। किसी एक को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहता। इसकी जिम्मेदारी पूरी बल्लेबाजी इकाई को लेनी होगी। मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।'

तिलक के रिटायर्ड आउट होने पर बयान
मुंबई ने तिलक वर्मा को उस समय रिटायर आउट करने का फैसला किया जब टीम को जीत के लिए सात गेंद में 24 रन की जरूरत थी। तिलक बड़ा शॉट खेलने में संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने 23 गेंद में 25 रन बनाए। हार्दिक ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, 'हमें कुछ बड़े शॉट की जरूरत थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहा था। क्रिकेट में कुछ ऐसे दिन आते हैं, जब आप कोशिश करते हैं लेकिन वह सफल नहीं होता है। बस अच्छा क्रिकेट खेलें, मैं इसे सरल रखना पसंद करता हूं।'

यह भी पढ़ें: LSG vs MI: लखनऊ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बरकरार रखा अपना दबदबा, हार्दिक का ऑलराउंड प्रदर्शन भी नहीं आया काम
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ को मिली जीत
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर आईपीएल 2025 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में सूर्यकुमार यादव ने भी पचासा जड़ा, लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई और मुंबई निर्धारित ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी।

मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टी20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट चटकाए। हार्दिक ने चार ओवर में 36 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने मारक्रम (53), निकोलस पूरन (12), ऋषभ पंत (दो), डेविड मिलर (27) और आकाश दीप (शून्य) के विकेट झटके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें