फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: कोलकाता को फिर से चैंपियन बनाने के लिए गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो ने बनाई खास रणनीति, जानें क्या कहा

Thu, 20 Mar 2025 10:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इस प्रारूप के सबसे सफल ऑलराउंडरों में से एक ब्रावो के लिए सफलता कोई नई नहीं हैं। उनके नाम 631 विकेट और रिकॉर्ड 17 टी20 फ्रेंचाइजी खिताब हैं।
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 क्रिकेट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक ड्वेन ब्रावो ने बुधवार को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नये मेंटोर (मार्गदर्शक) के रूप में टीम में अपनी चैंपियन मानसिकता भरने का वादा किया। पिछले साल फ्रेंचाइजी को तीसरा खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर की जगह लेने वाले ब्रावो केकेआर की हालिया सफलता को आगे बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि वे एक मजबूत टीम बने रहें।
विज्ञापन


IPL 2025: 'पंत समेत कई बड़े क्रिकेटर धोनी को मानते हैं आदर्श', दिग्गज जहीर खान का खुलासा, कहा- माही का जलवा...

इस प्रारूप के सबसे सफल ऑलराउंडरों में से एक ब्रावो के लिए सफलता कोई नई नहीं हैं। उनके नाम 631 विकेट और रिकॉर्ड 17 टी20 फ्रेंचाइजी खिताब हैं। वह समझते हैं कि जीतने के लिए क्या करना पड़ता है। वेस्टइंडीज के पूर्व टी20 विश्व कप विजेता ब्रावो ने ‘नाइट्स अनप्लग्ड 2.0’ कार्यक्रम के दौरान कहा, 'मैं चैंपियन मानसिकता लाना चाहता हूं। मैं जीतने में विश्वास करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


IPL 2025: 2008 में कोहली के साथ मिलकर भारत को बनाया था विश्व विजेता, अब लीग में अंपायरिंग करता दिखेगा यह स्टार

उन्होंने कहा, 'मेरे रिकॉर्ड खुद ही सब कुछ बयां कर देते हैं लेकिन आखिरकार यह अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों और उन्हें अपने तरीके से चैंपियन बनने में मदद करने के बारे में है।' ब्रावो ने कहा, 'केकेआर एक ऐसी टीम है जिसका दुनिया भर में बहुत सम्मान किया जाता है। जब मैं खेलता था तो कुछ खिलाड़ियों का सामना करना मेरे लिए बहुत मुश्किल होता था। अब इस सेटअप का हिस्सा बनकर खुश हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें