फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: नासिक में एनसीपी नेता और उसके भाई की चाकू मारकर हत्या, हमलावर फरार

Thu, 20 Mar 2025 09:26 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नासिक

सार

घटना को बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे पुणे हाईवे के पास स्थित आंबेडकरवाड़ी इलाके में अंजाम दिया गया। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
लापता महिला का शव मिलने के मामले में हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट के नासिक से हत्या की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नासिक के उपनगर इलाके के आंबेडकरवाड़ी में दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान उमेश उर्फ मुन्ना जाधव और प्रशांत जाधव के रूप में हुई है। इन दोनों भाइयों की तेज धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


उमेश जाधव राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के शहर उपाध्यक्ष थे। इस घटना को बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे पुणे हाईवे के पास स्थित आंबेडकरवाड़ी इलाके में अंजाम दिया गया। हमलावरों ने अंबेडकरवाड़ी इलाके में उनके घर के सामने दोनों को चाकू मार दिया, दोनों को नासिक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस हमलावरों को पकड़ने में जुटी हुई है।

हत्या के बाद हमलावर फरार
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल, हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन इस दोहरे हत्याकांड के कारण पूरे नासिक में दहशत का माहौल बन गया है। नासिक उपनगर पुलिस स्टेशन में इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 
विज्ञापन


विपक्ष ने बोला हमला
इस घटना को लेकर एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार ने कहा, कल नासिक में जो घटना हुई, उसमें अजित पवार की पार्टी के उपाध्यक्ष समेत एसटी समुदाय के 2 लोगों की हत्या कर दी गई। हमें टालमटोल जवाब दिए जा रहे हैं। जब नागपुर में घटना हुई, तो पुलिस कमिश्नर ने कुछ और कहा और बयान कुछ और दिया। कल मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रियों को ऐसे बयान देने से पहले संयम बरतना चाहिए। ऐसा कहने के बजाय, बेहतर होगा कि वे इस्तीफा दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें