फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: कौन है ये मिस्ट्री गर्ल? रोहित-बुमराह और पांड्या के अलावा MI के खिलाड़ियों के साथ फोटो वायरल, जानें

Thu, 28 Mar 2024 05:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेजल जायसवाल एक अभिनेत्री हैं। इससे पहले वह फिजियोथेरेपिस्ट रह चुकी हैं। उन्हें 'दिल मांगे' मोर और 'डेटिंग इन डार्क' कई टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। 19 वर्ष की आयु में उन्होंने मॉडलिंग में हाथ-पैर मारना शुरू कर दिया था। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह मुंबई इंडियंस की बहुत बड़ी फैन हैं। 
विज्ञापन
आईपीएल 2024 - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस को संघर्ष करते देखा जा रहा है। अब तक खेले गए दो मैचों में टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है।  ऐसे में खिलाड़ियों को आलोचकों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें एक महिला को एमआई के खिलाड़ियों के साथ देखा जा रहा है। मुंबई के फैंस इस महिला की पहचान जानने के लिए बेताब हैं। हर कोई जानना चाहता है कि रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या के साथ दिखने वाली यह मिस्ट्री गर्ल कौन है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
इस महिला का नाम सेजल जायसवाल है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील साझा की है। इसमें उन्हें मुंबई इंडियंस के तमाम खिलाड़ियों के साथ फ्लाईट में तस्वीरें क्लिक कराते देखा जा रहा है। सेजल कभी रोहित शर्मा के साथ दिखती हैं तो कभी उन्हें टीम के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के साथ तस्वीरें क्लिक कराते देखा जा सकता है। इस रील में टिम डेविड, पीयूष चावला, तिलक वर्मा समेत एमआई के तमाम खिलाड़ी शामिल हैं। फैंस इस पोस्ट पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

कौन है यह मिस्ट्री गर्ल
सेजल जायसवाल एक अभिनेत्री हैं। इससे पहले वह फिजियोथेरेपिस्ट रह चुकी हैं। उन्हें 'दिल मांगे' मोर और 'डेटिंग इन डार्क' कई टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। 19 वर्ष की आयु में उन्होंने मॉडलिंग में हाथ-पैर मारना शुरू कर दिया था। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह मुंबई इंडियंस की बहुत बड़ी फैन हैं। 
विज्ञापन


हार्दिक नहीं दिला पाए मुंबई को अब तक एक भी जीत
हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम ने आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला जिसमें एमआई को छह रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टूर्नामेंट के आठवें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को 31 रन से करारी शिकस्त दी। अंक तालिका में फिलहाल टीम नौवें नंबर पर बनी हुई है। अब मुंबई एक अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना तीसरा मैच खेलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें